shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र ग्रेनेडियर भागीरथ कड़वासरा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर भागीरथ कड़वासरा
2687845W
10-01-1978 – 08-06-2002
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती संतोष देवी
यूनिट – 13 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
ग्रेनेडियर भागीरथ कड़वासरा का जन्म 10 जनवरी 1978 को राजस्थान के नागौर जिले की मेड़ता तहसील के गोटन क्षेत्र की कड़वासरों की ढाणी गांव में श्री हपाराम कड़वासरा एवं श्रीमती मंगली देवी के परिवार में हुआ था।
5 जनवरी 1995 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 13 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। ग्रेनेडियर भागीरथ अपने सेवाकाल में अधिकतर पूर्वोत्तर भारत में तैनात रहे थे। वर्ष 2002 में वह असम में तैनात थे।
8 जून 2002 को ग्रेनेडियर भागीरथ कड़वासरा असम के मिलानपुर गांव में घेरा और अन्वेषण अभियान में भाग ले रहे थे। आकस्मिक, एक झोंपड़ी से छिपे हुए उग्रवादी निकले और भागने लगे।
ग्रेनेडियर भागीरथ ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भाग रहे उग्रवादियों को चुनौती दी। उग्रवादियों ने प्रत्युत्तर की कार्रवाई में तीव्र स्वचालित फायरिंग की और हथगोले फेंके। ग्रेनेडियर भागीरथ ने अपने घेरा दल पर गंभीर संकट को भांपते हुए, भीषण स्वचालित फायरिंग में भी भाग रहे उग्रवादियों का पीछा किया।
इस भयानक प्रक्रिया में उन्हें ठोड़ी और छाती पर गोलियों के घाव लग गए। गंभीर घाव होते हुए भी ग्रेनेडियर भागीरथ ने अति प्रचंड फायरिंग कर उग्रवादियों पर आक्रमण किया और अपने घेरा दल पर प्रभावी फायरिंग कर रहे एक कट्टर उग्रवादी को मार दिया।
अत्यधिक मात्रा में रक्त बहते हुए भी ग्रेनेडियर भागीरथ भागते हुए उग्रवादी का पीछा करते रहे और उस पर गोलियां चलाते रहे, जिससे उनका दल सुरक्षित रह पाया तथा वे वीरगति को प्राप्त हुए।
उसकी इस दुस्साहसिक कृत्य से अन्य आतंकवादी पूर्ण रूप से भयभीत हो गया। वह भागा और घेरा दल द्वारा मारा गया। उग्रवादियों से एक एके-56 राइफल, गोला-बारूद और विस्फोटक पाए गए।
ग्रेनेडियर भागीरथ ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, उदात्त धैर्य और प्रचंड साहस का परिचय दिया व सर्वोच्च बलिदान दिया।
26 जनवरी 2003 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया। 28 मार्च 2007 को गांव में इनके भव्य स्मारक का लोकार्पण किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2002

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र नायक सुमेर सिंह सांखला

Chandra kishore

शौर्य चक्र सिपाही सी. रायप्पन

Chandra kishore

शौर्य चक्र लांस नायक रणजीत सिंह गौड़

Chandra kishore

Leave a Comment