shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कर्नल जोजन थॉमस

——-शौर्यनमन——-
कर्नल जोजन थॉमस (आई सी 45618) का जन्म 22 मई, 1965 को केरल के पत्तनमथिट्टा के तिरूवला स्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री पी. आई थॉमस था। 8 मार्च, 1986 को उन्हें राष्ट्रीय राइफल में कमीशन मिला था।

2008 में कर्नल थॉमस जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 45 राष्ट्रीय राइफल का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें आतंक विरोधी अभियान में तैनात किया गया था।

कर्नल जोजन थॉमस को 22 अगस्त, 2008 को प्रातः 3:30 बजे सीमा रेखा के निकट मकचल सेक्टर में आतंकवादी गतिविधि की सूचना दी गई।

वे तुरंत उस क्षेत्र की ओर गए और तलाशी कार्रवाई के बाद उन्हें आतंकवादियों का पता चल गया। उसके बाद झड़प में मोर्चे पर नेतृत्व करते हुए, कर्नल थॉमस ने नजदीक से दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान उन्हें कई गोलियां लगीं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

किंतु जख्मों के बावजूद उन्होंने आमने-सामने की तीखी लड़ाई में तीसरे आतंकवादी को भी मार गिराया।

मुठभेड़ में छह आतंकवादी एवं बटालियन के कमांडिंग आफिसर समेत चार सैनिक मारे गए।
जोजन थॉमस ने अनुकरणीय नेतृत्व तथा असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया तथा सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र सैकिंड लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त

Chandra kishore

अशोक चक्र मेजर मुकुंद वरदराजन

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार बहादुर सिंह बोहरा

Chandra kishore

Leave a Comment