——-शौर्यनमन——-
नायक नीरज कुमार सिंह (16012114 ए) का जन्म 5 जून, 1981 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के दवेराला गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री ओम वीर सिंह था। 7 सितंबर, 2001 को वे राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुए थे। बाद में उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय राइफल्स के 57वीं बटालियन में हो गई थी।
24 अगस्त, 2014 को जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुरदाजी क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान ढोक के करीब कुछ आतंकवादियों की आवाजाही देखी गई। आतंकवादियों ने सैनिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और इस दौरान नायक नीरज के साथी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना, नायक नीरज कुमार रेंगते हुए आगे बढ़े और अपने साथी को बचा लाए। इसी बीच एक आतंकवादी ने उन पर हथगोले फेंके और उन पर भारी गोलीबारी की। तब साहस के साथ वे आतंकवादी के निकट आए और उसे मार गिराया। उसी समय उनके ऊपर एक अन्य आतंकवादी ने हमला कर दिया, जिसके कारण उनकी नीचे गिर गई। असुरक्षित स्थिति में आतंकवादी ने उनकी छाती में गोली मार दी। गंभीर चोट के बावजूद अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए वे आतंकवादी पर टूट पड़े, उसका हथियार छीन लिया और आमने-सामने की लड़ाई में उसे मार गिराया। बेहोश होने तक वे पीछे हटाए जाने से इन्कार करते रहे। गंभीर चोट के कारण वे वीरगति को प्राप्त हुए।
नायक नीरज कुमार सिंह ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना दृढ़ साहस और उत्कृष्ट पराक्रम का परिचय दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

