shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौड़

——-शौर्यनमन——-
लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौड़ (आई सी 36177) का जन्म 1 जुलाई, 1953 को हरदोई, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र सिंह गौड़ था। 12 मई, 1974 को उन्हें बिहार रेजिमेंट में कमीशन मिला था।

1994 में 10 बिहार रेजिमेंट को जम्मू एवं कश्मीर में तैनात किया गया था जिसका नेतृत्व ले. कर्नल गौड़ कर रहे थे। 29 नवंबर की सुबह पता चला कि बारामूला जिले के बाजीपुरा गांव में 12 भाड़े के आतंकवादी छुपे हुए हैं। ले. कर्नल गौड़ ने अपने त्वरित प्रत्याक्रमण दल के साथ उनको गांव से निकालने के लिए तुरंत अभियान शुरू कर दिया। परन्तु जल्दी ही उन्हें आतंकवादियों की ए के 47 राइफल और यूनिवर्सल मशीन गन की भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ले. कर्नल गौड़ ने अपनी दो कंपनियों को आतंकवादियों को भागने के रास्तों पर तैनात कर दिया और स्वयं अपने सैनिकों पर होने वाली गोलीबारी को निष्क्रिय करने में लग गए।

दोनों तरफ से होने वाली इस भारी गोलीबारी के बीच ले. कर्नल गौड़ आतंकवादियों के गोलीबारी के ठिकाने को घेरने के लिए सामरिक समझ और जमीनी आड का सहारा लेते हुए आगे बढ़े। इस अचानक एवं साहसपूर्ण कार्रवाई से आतंकवादी बुरी तरह घबरा गए। कर्नल गौड़ ने तुरंत उन पर गोली चला दी और उनमें से तीन को मार गिराया।

इस संकट काल में चट्टानों के पीछे छिपे दूसरे आतंकवादियों ने कर्नल गौड़ एवं उनके सिपाहियों पर भारी गोलीबारी की एवं उनकी जान को खतरे में डाल दिया। ले. कर्नल गौड़ अपने हाथ में ग्रेनेड लिए रेंगते हुए आगे गए और यूनिवर्सल मशीन गन के ठिकाने पर उसे फेंक दिया। इससे मशीन गन नष्ट हो गई एवं दूसरा आतंकवादी भी मारा गया। इस मुठभेड़ में ले. कर्नल गौड़ को छाती में गोली लगी जिससे बाद में उनकी मृत्यु हो गई। ले. कर्नल हर्ष उदय सिंह गौड़ ने अद्भुत साहस एवं वीरता का प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास

Chandra kishore

अशोक चक्र कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार हंगपन दादा

Chandra kishore

Leave a Comment