shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र (मरणोपरांत), एयर इंडिया इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार

कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार

अशोक चक्र (मरणोपरांत), एयर इंडिया इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन

कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार का जन्म 11 जनवरी, 1955 को बुलढाना, महाराष्ट्र में हुआ था। वे श्री काशीनाथ श्रीराम जतार के पुत्र थे। वे 1935 में विमान चालक बने और 1937 में उन्होंने टाटा एअर लाइंस में नौकरी कर ली। बाद में वे एअर इंडिया इंटरनेशनल कारपोरेशन में सेवारत रहे। उनके परिवार के अनेक सदस्यों ने भारतीय सेना में प्रतिष्ठा प्राप्त की है। एयर इंडिया 11 अप्रैल, 1955 को कैप्टन जतार एअर इंडिया के कास्टलेशन विमान ‘कश्मीर प्रिंसेज’ को हांगकांग से जकार्ता ले जा रहे थे। इस विमान में अन्य सवारियों के अतिरिक्त, बांडुंग में एशिया-अफ्रीकी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे कुछ चीनी प्रतिनिधि भी थे। स्थानीय समय के अनुसार 4:53 बजे जब विमान दक्षिण चीन समुद्र में स्थित नतुना द्वीप क्षेत्र में, 5500 मीटर की ऊंचाई पर था, उसके दाहिने चक्र-कूप में एक धमाका हुआ। इसके तुरन्त बाद विमान में आग लग गई और आग ने तेजी से विमान के दाहिने भाग को अपनी चपेट में ले लिया। परिणामस्वरूप चालक-कक्ष सहित विमान का पूरा भीतरी भाग धुएं से भर गया। स्थिति अति गंभीर थी और 163 किलोमीटर की दूरी जनवरी 10. 1914 अप्रैल 11. 1955 तक विमान उतारने की कोई जगह भी नहीं थी। इस संकट काल में बिना संकोच या डर के कैप्टन जतार ने विमान को सीधा उतारने का निर्णय लिया। उन्होंने आपात अवतरण से संबंधित सारी सावधानियां बरती और चालक दल के सभी सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए। इससे घबराहट तथा हड़बड़ी पैदा नहीं हुई। तब उन्होंने विमान को समुद्र में सीधा उतारने के लिए जल्दी से एक सही स्थान का चुनाव किया। इस साहसिक निर्णय के कारण तीन व्यक्ति बच गए और वे तैरकर समुद्र के किनारे पहुंच गए, परन्तु बाकी 16 यात्री डूब गए। कैप्टन को साहस का मूल्य अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

समुद्र में विमान के आपात अवतरण का साहसिक निर्णय लेकर कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार ने अनुकरणीय साहस तथा आत्म बलिदान की भावना का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया।

                     कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार को मेरा सलाम।

                                                                         जय हिन्द।

(साभार – गूगल , पराक्रम गाथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पेन टुडे, #shauryanamanfoundation)

#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil  #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :-  shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

 

Related posts

अशोक चक्र मेजर डी श्रीराम कुमार

Chandra kishore

अशोक चक्र लास हवलदार छेरिंग मुतुप

Chandra kishore

अशोक चक्र नायब सूबेदार गुरनाम सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment