——-शौर्यनमन——-
सेकंड लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त (आई सी- 53987) का जन्म 29 अप्रैल, 1973 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम मेजर प्रमोद नाथ दत्त था। 1991 में चयन एन.डी.ए में हुआ था और उन्होंने शैक्षिक एवं खेलकूद की गतिविधियों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। 1995 में उनको 1/11 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला था।
1997 में 1/11 गोरखा राइफल्स को जम्मू एवं कश्मीर में आतंक विरोधी कार्रवाई में तैनात किया गया था। 19 जुलाई को बटालियन को सूचना मिली कि नौशेरा क्षेत्र के अंतर्गत सौरा में आतंकवादियों का एक दल छिपा हुआ है। आतंकवादियों नष्ट करने के लिए तलाशी अभियान चलाने के दौरान सेकंड लेफ्टिनेंट दत्त को अपनी कंपनी का नेतृत्व करने का आदेश दिया गया। उन्होंने तलाशी की शुरूआत एक संदिग्ध तीन मंजिले मकान से की। एक सैनिक को उन्होंने मकान की तीसरी मंजिल पर गोली चलाने को कहा। उकसावे में आकर आतंकवादियों ने भी वापस गोलियां चलाईं जिसके कारण उनकी उपस्थिति की पुष्टि हो गई।
उसके बाद सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में सेकंड लेफ्टिनेंट श्री दत्त निर्भीकता के साथ घर की खिड़की पर निशाना साधते रहे एवं घर के अंदर हैंडग्रेनेड फेंकते रहे। अचानक उन्होंने उस घर के प्रथम तल की बाल्कनी पर खड़े एक आतंकवादी को अपने एक सैनिक पर गोली साधते देखा। उन्होंने अपनी एके-47 राइफल्स के एक ही शॉट में उसे मार डाला।
कंपनी ने अब घर में घुसने की तैयारी की। जैसे ही सेकंड लेफ्टिनेंट दत्त घर की चाहरदीवारी फांदकर घर में घुसे उनका सामना एक आतंकवादी से हुआ जो भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने तुरंत ही अपनी ए के 47 से उसे मार डाला। उसके बाद उन्होंने सैनिकों के लिए रास्ता बनाने हेतु घर की चाहरदीवारी में विस्फोट किया। किन्तु इसी बीच एक आतंकवादी ने सेकंड लेफ्टिनेंट श्री दत्त को देख लिया और उन पर गोली चला दी। दत्त ने उस पर घातक प्रहार कर मार डाला परन्तु आतंकवादी द्वारा चलाई गई गोली उनके चेहरे पर लगी जिसके कारण लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई।
सेकंड लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त ने असीम साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके इस त्याग के लिए मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

