shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र, गोरखा राइफल्स नायक नर बहादुर थापा

नायक नर बहादुर थापा (नं-10341) का जन्म मार्च, 1921 में नेपाल में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री जंगबीर थापा था। वे 11 नवंबर, 1940 को 5/5 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे।

5 गोरखा राइफल्स

1948 में हैदराबाद की पुलिस कार्रवाई के दौरान 5/5 गोरखा राइफल्स ने मद्रास एरिया के अन्तर्गत संगठित ‘माइकल फोर्स के साथ दक्षिण सेक्टर की संक्रिया में भाग लिया। 13 सितंबर, 1948 को इस बटालियन की ‘ए’ कंपनी को तुंगभद्रा पुल पर कब्जा करने का आदेश मिला। कंपनी 2:00 बजे गुंटकल से चली और 4:20 बजे पुल पर पहुंच गई। उसने तुरन्त ही कार्रवाई शुरू की और पुल के निकट दुश्मन के एक ठिकाने पर धावा बोल दिया। इसी समय कंपनी की नं 2 प्लाटून को एक तरफ ब्रेन गन की चौकी से आती स्वचालित फायर और दूसरी तरफ एक और ठिकाने से छुपकर चलाई गोलियों ने पुल के बाई ओर रोक दिया। तब गोरखों के एक सेक्शन ने दुश्मन के ठिकानों पर गोलियां चलाई। मौके का फायदा उठाकर नायक थापा ब्रेन गन चौकी को नष्ट करने के लिए आगे बढ़े। दुश्मन की भारी गोलीबारी के बीच से 90 मीटर के खुले मैदान को पार कर, वे ब्रेन गन कर्मीदल पर खुखरी लेकर टूट पड़े। अपनी वीरतापूर्ण कार्रवाई से उन्होंने खतरनाक ब्रेन गन को नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई में, नायक नर बहादुर थापा ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए, असीम साहस का परिचय दिया। उनके इस वीरतापूर्ण कार्य से ही कंपनी पुलपदाधार पर कब्जा करने में सफल हो सकी। नायक थापा को असाधारण वीरता के लिए अशोक चक्र प्रदान किया गया।

(साभार गूगल, पराक्रम गाथा,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार )

#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil  #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :-  shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

Related posts

अशोक चक्र हवलदार हंगपन दादा

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत), एयर इंडिया इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार

Vinay Dixit

अशोक चक्र मेजर सुधीर कुमार

Chandra kishore

Leave a Comment