shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध 28 मई 1999

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
1. स्क्वॉड्रन लीडर राजीव पुंडीर
28 अप्रैल 1962 – 28 मई 1999
वायुसेना मेडल (वीरता)
वीरांगना – श्रीमती शर्मिला पुंडीर
स्क्वॉड्रन लीडर राजीव पुंडीर का जन्म 28 अप्रैल 1962 को उत्तराखंड के बड़ोवाला गांव में ठाकुर राजपाल सिंह पुंडीर एवं हेमवती देवी के घर में हुआ था। उन्होंने 1979 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश ले कर अपना सैन्य जीवन आरंभ किया था। पुंडीर एक उत्कृष्ट पायलट होने के साथ एक कुशल खिलाड़ी, गायक व संगीत प्रेमी थे।
2. फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुब्रमण्यन मुहिलन
8 मार्च 1972- 28 मई 1999
वायुसेना मेडल (वीरता)
वीरांगना – श्रीमती बीना मुहिलन
3. सार्जेट राज किशोर साहू
29 नवंबर 1971 – 28 मई 1999
वायुसेना मेडल (वीरता)
4. सार्जेंट पिल्ला वेंकट नारायन रवि प्रसाद
15 अगस्त 1965 – 28 मई 1999
वायुसेना मेडल (वीरता)
वीरांगना – श्रीमती पी. अनुराधा
यूनिट – 152 हेलिकॉप्टर यूनिट
भारतीय वायुसेना
ऑपरेशन सफेद सागर
द्रास सेक्टर का युद्ध
कारगिल युद्ध 1999
28 मई 1999 को भारतीय वायुसेना की 152 हेलिकॉप्टर यूनिट जब सेना के साथ कारगिल के द्रास क्षेत्र में, तोलोलिंग की ऊंची, हिमाच्छादित चोटियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों के विरुद्ध वायवीय कार्यवाही कर रही थी। तब इस MI -17 हेलीकॉप्टर ने पहाड़ियों पर स्थिति लिए घुसपैठियों पर आक्रमण के लिए वारंवार चक्कर लगाए थे।
ऐसे में, घुसपैठियों ने इस हेलिकॉप्टर पर कंधे से संधान की जाने वाली US निर्मित SAM (Surface to Air Missile) स्टिंगर मिसाइल फायर की, जो सीधे हेलिकॉप्टर को लगी और घातक सिद्ध हुई। इस हेलिकॉप्टर के CREW को EJECT का अवसर भी प्राप्त नहीं हुआ और यह हेलिकॉप्टर गिरकर ध्वस्त हो गया। इस हेलिकॉप्टर के CREW वीरगति को प्राप्त हो गए। इसके पश्चात वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से आक्रमण रोक दिए और अपनी रणनीति में परिवर्तन किया।
स्क्वॉड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुब्रमण्यन मुहिलन, सार्जेट राज किशोर साहू एवं सार्जेंट पिल्ला वेंकट नारायन रवि प्रसाद को कृतज्ञ नमन।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil28May
#KargilSafedSagar
#KargilIAF
#KargilUttrakhand

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय 15 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 21 जून 1999 गनर प्रमेंद्र सिंह यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 17 जून 1999 सूबेदार भंवर सिंह जैतावत

Chandra kishore

Leave a Comment