——-शौर्यनमन——-
लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी (एस एन 13625566W) का जन्म उत्तराखंड के नैनीताल के इंदिरानगर गांव में हुआ था। वे 2002 में पैराशूट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उनके पिता भी सैनिक थे।
2/3 सितंबर, 2015 को लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हफरूदा जंगल में एक घात लगाने वाले दस्ते में शामिल थे। लगभग 8:15 बजे चार आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानते हुए भी कि उनकी जिन्दगी खतरे में है, लांस नायक मोहन अपने एक साथी के साथ घायल साथियों को बचाने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और फिर अपने जीवन की परवाह किए बिना भारी गोलीबारी कर रहे बाकी आतंकवादियों पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें जांघ में गोली लगी। परन्तु उन्होंने एक आतंकवादी को पास जाकर मार गिराया और दूसरे को घायल कर दिया। इस बीच उन्हें पेट में भी गोली लग गई। घायलावस्था में भी वे अन्तिम आतंकवादी पर टूट पड़े और वीरगति को प्राप्त होने से पहले उसे मार गिराया। लांस नायक मोहन ने न केवल दो आतंकवादियों को मार गिराया बल्कि अन्य दो को मार गिराने में भी सहायता दी। वे अपने तीन घायल साथियों की जान बचाने में भी सफल रहे।
लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने भारतीय सेना की उच्चतम परम्पराओं के अनुरूप उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

