shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र मेजर राजीव कुमार जून

——-शौर्यनमन——-
मेजर राजीव कुमार जून (आई सी- 50443) का जन्म 5 दिसंबर, 1969 को गडी खरी गांव, रोहतक, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम धरम सिंह जून था। उन्हें 8 जून, 1991 को ग्रेनेडियर्स में कमीशन मिला था।

1994 में 22 ग्रेनेडियर्स को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंक विरोधी कार्रवाई के लिए तैनात किया गया था। 16 सितंबर, 1994 को पता चला कि अरिजान देवसर नामक गांव में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। मेजर जून एवं उनकी खोजी टुकड़ी को, छिपकर बैठे हुए उन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए, उस गांव में तलाशी अभियान चलाने का आदेश दिया गया। अपने को घिरा हुआ पाकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसमें तलाशी अभियान का एक सदस्य घायल हो गया। इसी बीच गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी एक घर के तहखाने में छिप गए।

मेजर जून अपनी जान को खतरे में डालकर रेंगते हुए तहखाने के बाहर झरोखे तक गए और दो हैंडग्रेनेड तहखाने के अंदर फेंक दिए। पाकिस्तान प्रशिक्षित एक आतंकवादी की वहीं पर मृत्यु हो गई परन्तु बचे आतंकवादियों ने गोलीबारी जारी रखी। अपने साथियों की जान बचाने के लिए जान पर खेलते हुए मेजर जून ने तहखाने में छिपे आतंकवादियों पर धावा बोल दिया। इस गोलीबारी में मेजर जून बुरी तरह घायल हो गए किन्तु इसके बावजूद उन्होंने वहां से पीछे हटने से मना कर दिया और गोलियों की बौछार से दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराया। इस मुठभेड़ में मेजर जून बुरी तरह जख्मी हुए और वीरगति को प्राप्त हो गए।

मेजर जून को इस अद्भुत वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें इसके पहले भी वीरता के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया था।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

अशोक चक्र श्री भूरे लाल

Chandra kishore

अशोक चक्र श्री विजय जागीरदार

Chandra kishore

अशोक चक्र मेजर संदीप उन्नीकृष्णन

Chandra kishore

Leave a Comment