—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर इंद्रजीत सिंह बब्बर
IC54626L
05-09-1969 – 17-06-2003
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती जया कौर
यूनिट – 14 फील्ड रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
मेजर इंद्रजीत सिंह बब्बर का जन्म 5 सितंबर 1969 को जम्मू-कश्मीर में जम्मू के एक सैन्य परिवार में कर्नल जी. एस. बब्बर एवं श्रीमती हरबंस कौर के घर में हुआ था। सैन्य सेवा की पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट की 14 फील्ड रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया था।
वर्ष 2003 में मेजर बब्बर की यूनिट को असम के दरांग जिले के निकट तैनात किया गया था। 17 जून 2003 को गोपनीय सूत्रों से यूनिट के उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्फा उग्रवादियों की उपस्थिति से संबंधित विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर त्वरित वहां एक ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया। मेजर बब्बर को सैनिकों की एक टुकड़ी के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने का कार्य सौंपा गया।
योजनानुसार मेजर बब्बर अपने सैनिकों के साथ कलाईगांव थाना क्षेत्र के निओगपारा गांव के संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचे और अन्वेषण अभियान आरंभ किया। मेजर बब्बर ने अपने सैनिकों को युक्तिपूर्ण ढंग से तैनात किया और उग्रवादियों के भागने के सभी संभावित मार्गो को अवरुद्ध कर दिया। दिन के लगभग 11:30 बजे जब यह ऑपरेशन चल रहा था तभी मेजर बब्बर और उनके सैनिकों पर एक घर में छिपे उग्रवादियों ने गोलियां चलाई। इसके पश्चात दोनों ओर से हुई प्रचंड फायरिंग के परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई।
इस मुठभेड़ में असाधारण साहस और वीरता प्रदर्शित करते हुए मेजर बब्बर ने तीन उल्फा उग्रवादियों को अति निकट मार दिया। किंतु इस भयानक प्रक्रिया में उन्हें अनेक गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होते हुए भी वह अपने सैनिकों को निर्देशित करते रहे व उनके सैनिकों की यथासंभव रक्षा हो सके, इसलिए उन्होंने उग्रवादियों का अधिकांश FIRE अपने ऊपर लिया। अंतत: अत्यधिक रक्त बहने से वह वीरगति को प्राप्त हुए।
मेजर बब्बर को उनके अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2003#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post
next post

