—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर प्रदीप आर. तथावड़े
IC41913W
21-09-1963 – 17-06-2000
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती लीनाता देवी
यूनिट – 8 जेएके एलआई (सियाचिन)
ऑपरेशन रक्षक
मेजर प्रदीप आर. तथावड़े का जन्म 21 सितंबर 1963 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तालुका के केंदूर पाबल गांव में श्री रामचंद्र कृष्णराव तथावड़े एवं श्रीमती कुसुम आर. तथावड़े के परिवार में हुआ था। जून 1984 में उन्हें भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर लाइट इंफेट्री रेजिमेंट की 8 वीं बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।
पुंछ ऑपरेशन: 17 जून 2000
जून 2000 में 8 जेएके एलआई बटालियन को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तैनात किया गया व बटालियन निरंतर आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान में लगी हुई थी। 17 जून 2000 को, गोपनीय सूत्रों से बटालियन को पुंछ जिले के शाहपुर गांव में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। मेजर तथावड़े उस समय बटालियन के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर थे।
उन्होंने आतंकवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने स्वयं इस दल का नेतृत्व करने का निर्णय लिया व त्वरित संदिग्ध क्षेत्र में पहुंच गए। शीघ्र ही इस दल का आतंकवादियों से संपर्क हो गया, जिन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने पर उन्होंने ने सैनिकों पर गोलियां चलाईं।
इसके पश्चात दोनों ओर से हुई तीव्र फायरिंग के परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। चल रही मुठभेड़ में, मेजर तथावड़े ने दो आतंकवादियों को घेरा तोड़ कर भागने का प्रयास करते हुए देखा। मेजर तथावड़े ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन दोनों आतंकवादियों को वहीं मार दिया। इस मध्य तीसरे आतंकवादी ने पीछे से मेजर तथावड़े पर आक्रमण कर दिया। मेजर तथावड़े उस आतंकवादी से गुत्थमगुत्था हो गए और उसे साथ लेकर भूमि पर लुढ़क गए, तभी आतंकवादी ने उछलकर अति समीप से मेजर तथावड़े पर गोलियां चलाईं।
यद्यपि मेजर तथावड़े को पेट और जांघ में गोलियां लग चुकी थी, तो भी उन्होंने तीसरे आतंकवादी को भी मार दिया। अत्यधिक रक्त बहते हुए भी वह ऑपरेशन को निर्देशित करते रहे। उन्होंने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि आतंकवादियों के मारे या पकड़े जाने तक उन्हें वहीं रखा जाए। सभी आतंकवादियों के मारे जाने के पश्चात ही मेजर तथावड़े को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस मुठभेड़ में, मेजर तथावड़े ने उच्च कोटि के साहस और नेतृत्व का परिचय दिया एवं भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं की पालना करते हुए राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन लगा दिया। उन्हें मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
#OpRakshak2000
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2000#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post
next post

