—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन——
राइफलमैन मुकेश कुमार बुडानिया
शौर्य चक्र
यूनिट – 9 राष्ट्रीय राइफल्स/राजपुताना राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
राइफलमैन मुकेश कुमार का जन्म शिक्षक श्री गिरवर सिंह बुडानिया एवं श्रीमती रूकमा देवी के परिवार में हुआ। वह राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के हमीरपुरा गांव के निवासी हैं। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना के राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में भर्ती हुए। वर्ष 2020 में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतकंवाद विरोधी अभियानों में 9 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न किया गया था।
16/17 जुलाई 2020 की रात्रि को जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल की पहाड़ियों के एक दूरस्थ गांव में आतंकवादियों की संभावित उपस्थित की विशिष्ट गोपनीय सूचना के आधार पर रात्रि 11:45 बजे एक घेरा और अन्वेषण अभियान आरंभ किया गया। राइफलमैन मुकेश कुमार भी इस अन्वेषण दल के सदस्य थे।
17 जुलाई 2020 की प्रातः 5:10 बजे, जब नागरिकों को लक्षित घर से निकाला जा रहा था, उसी समय राइफलमैन मुकेश कुमार को रेडियो पर एक संदिग्ध के घेरे की ओर आने की रेडियो कॉल प्राप्त हुई। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए राइफलमैन मुकेश कुमार ने तत्क्षण अपनी फायरिंग पर नियंत्रण किया, तो भी उन्होंने अपनी मानसिक सतर्कता से एक संदिग्ध नागरिक के वस्त्रों में छिपाए शस्त्र को देख लिया।
वास्तव में, वह संदिग्ध नागरिक आतंकवादी था और उसे ललकारे जाने पर जैसे ही उसने फायरिंग के लिए अपना शस्त्र तानने का प्रयास किया। राइफलमैन मुकेश कुमार तत्क्षण उस आतकंवादी से शारीरिक संघर्ष में गुत्थमगुत्था हो गए और आतंकवादी उनकी भयंकरता से चकित हो गया।
आतकंवादी द्वारा की गई फायरिंग से राइफलमैन मुकेश कुमार घायल हो गए। घायल होते हुए भी अपनी राइफल के बट से वह आतंकवादी पर निरंतर प्रहार करते रहे। अपने शारीरिक आघातों पर ध्यान नहीं देते हुए राइफलमैन मुकेश कुमार ने अति निकट से उस आतंकवादी को मार दिया और साथ ही हमारे सैनिकों और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। आगे चलकर उजागर हुआ कि मारा गया आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद संगठन का दुर्दांत आतकंवादी वालिद था।
आतंकवादी के आग्नेयास्त्र से घायल होते हुए भी शारीरिक युद्ध में असाधारण साहस और वीरता प्रदर्शित करने तथा आतंकवादी को मारने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राइफलमैन मुकेश कुमार को “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन में वीरता अलंकरण समारोह में राइफलमैन मुकेश कुमार
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

