shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र नायक राम सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
नायक राम सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 1 डोगरा रेजिमेंट
संयुक्त राष्ट्र मिशन, कांगो (ONUC)
नायक राम सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 15 नवंबर 1928 को संयुक्त पंजाब में श्री जैंत राम के घर में हुआ था। वह वर्तमान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के दैरीनी गांव के मूल निवासी थे। 15 मई 1945 को वह ब्रिटिश-भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।‌ स्वतंत्रता के पश्चात अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वर्ष 1961 तक नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 1961 में वह प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त राष्ट्र मिशन में कांगो में तैनात थे ऋ
नायक राम सिंह कांगो के कटंगा प्रांत के निंबा में स्थित डोगरा रेजिमेंट की 1st बटालियन की ‘B’ कंपनी के 6 नंबर प्लाटून के एक सेक्शन की कमान संभाल रहे थे। 17 जुलाई 1961 को अपरान्ह लगभग 03:15 बजे, लगभग 1000 गज की दूरी पर एक पृथक पोस्ट पर उपस्थित 5 नंबर प्लाटून पर जब कटंगा सैनिकों ने अप्रत्याशित रूप से आक्रमण किया, तो उनका सेक्शन 6 नंबर प्लाटून के साथ उनकी सहायता के लिए गया था।
कटंगी सैन्य पोस्ट से दोनों प्लाटुनों पर फायरिंग होती रही। ऐसे में, 6 नंबर प्लाटून को कटंगा सैनिकों को उनकी स्थिति से हटाने का आदेश दिया गया। नायक राम सिंह अपने सेक्शन के साथ अत्यंत वीरता से दौड़े और घरों की प्रथम पंक्ति को शत्रु मुक्त कर दिया। किंतु जिन घरों को उन्होंने अभी-अभी शत्रु मुक्त करवाया था, उन घरों से लगभग 20 गज की दूरी पर एक भूमिगत लाइट मशीन गन पोस्ट के प्रचंड फायर ने उनके सेक्शन की आगे की प्रगति को रोक दिया था।
इन शत्रु मुक्त घरों से हथगोले फेंककर इस मशीन गन पोस्ट को शांत करने के प्रयास विफल सिद्ध हुए। नायक राम सिंह अपनी स्वयं की ब्रेन गन के SUPPORTING FIRE की आड़ में, रेंगते हुए कटंगी लाइट मशीन गन पोस्ट तक पहुंचे और खाई में हथगोला फेंककर उसे शांत कर दिया, जिससे वहां स्थिति लिए कुल तीन कटंगी सैनिक मारे गए। इस लाइट मशीन गन पोस्ट के नष्ट होने से कटंगी प्रतिरोध टूट गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में, नायक राम सिंह ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा में अनुकरणीय साहस, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन किया। 26 जनवरी 1963 को उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह सूबेदार के रूप में सक्रिय सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।
#UnMission
#UnMission1961#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र सिपाही उजागर सिंह

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार शनमुगा सुंदरम

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार तेजिंदर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment