—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक मोहिंदर सिंह
3376395Y
01-04-1960 – 23-07-1988
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती बलबीर कौर
यूनिट – 16 सिख रेजिमेंट
ऑपरेशन पवन
लांस नायक मोहिंदर सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1960 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के भैनी पासवाल गांव में सरदार अजीत सिंह एवं श्रीमती रतन कौर के परिवार में हुआ था। 8 दिसंबर 1978 को वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
29 जुलाई 1987 को भारत सरकार ने श्रीलंका में विद्रोह का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए श्रीलंका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यद्यपि श्रीलंका में ऑपरेशन योजना के अनुसार नहीं चला और भारतीय शांति सेना एक रक्तरंजित और दीर्घ संघर्ष में फंस गई। अगस्त 1987 में आरंभ किया गया भारतीय ऑपरेशन आगामी तीन वर्षों तक चलता रहा। वर्ष 1987 में ही 16 सिख बटालियन को “ऑपरेशन पवन” में सम्मिलित किया गया था।
“ऑपरेशन पवन” में 23 जुलाई 1988 को, 16 सिख बटालियन की ‘ब्रावो’ और ‘डेल्टा’ कंपनियों को श्रीलंका में एक संदिग्ध क्षेत्र का अन्वेषण करने का कार्य सौंपा गया था। प्रातः लगभग 10:30 बजे 11 प्लाटून उग्रवादियों की प्रचंड फायरिंग में घिर गई। उसी समय पूर्व की ओर से ‘डेल्टा’ कंपनी आगे बढ़ने लगी, किंतु वह भी प्रचंड फायरिंग में घिर गई। ‘डेल्टा’ कंपनी कमांडर ने आक्रमण आरंभ करने का निर्णय किया।
उग्रवादियों की एक GENERAL PURPOSE मशीन गन (GPMG) आक्रमणकारी सिख सैनिकों को गंभीर हताहत कर रही थी। 1 नंबर लाइट मशीन गन लांस नायक मोहिंदर सिंह ने उग्रवादियों के मशीनगन बंकर पर प्रचंड फायरिंग की। उन्होंने अनुभूत किया कि बंकर के छोटे-छोटे छिद्रों पर उनके फायर का अल्प प्रभाव हो रहा था। आकस्मिक, वह शत्रु GPMG की ओर झपटे और उसका बैरल पकड़ लिया।
यद्यपि मशीन गनर उग्रवादी ने उन पर संपूर्ण मशीनगन का फायर झोंक दिया, उन्हें अनेक गोलियां लगीं और वह वहीं वीरगति को प्राप्त हो गए, किंतु लांस नायक मोहिंदर सिंह के वीरतापूर्ण कृत्य और आक्रमण के भय से उग्रवादी मशीन गनर भाग गया और वह UPMG शांत हो गई। इससे आक्रमणकारी सिख कंपनी के लिए आगे बढ़ना और लिट्टे के शिविर पर अधिकार करना संभव हो गया। उनके सर्वोच्च बलिदान के व्यक्तिगत उदाहरण ने उनके साथियों को प्रतिशोध के साथ आगे बढ़ने और लिट्टे के शिविर पर अधिकार करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रकार, लांस नायक मोहिंदर सिंह ने उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में विशिष्ट साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। 


#OpPawan16Sikh#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

