—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लांस हवलदार छोग सिंह राठौड़
11-07-1912 – 11-04- 2014
वीर चक्र
यूनिट – 2 राजपुताना राइफल्स
झांगड का संग्राम
भारत-पाक युद्ध 1947-48
लांस हवलदार छोग सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 11 जुलाई 1912 को जोधपुर राज्य में (वर्तमान जोधपुर जिला) के फलौदी तहसील के ढढू गांव में हुआ था। 11 जुलाई 1939 को वह ब्रिटिश-भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 2 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था और वह इजिप्ट, मेसोपोटामिया, ईरान व ईराक के युद्धों में तैनात किए गए थे।
1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी बटालियन को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा-राजौरी सेक्टर में तैनात किया गया था। 10 मई 1948 को, पश्चिमी सेक्टर के झांगड़ क्षेत्र में पॉइंट 3005 के MOPPING UP ऑपरेशन में 2 राजपुताना राइफल्स एक प्रमुख बटालियन थी। नायक छोग सिंह एक प्लाटून के प्रमुख सेक्शन के SECOND IN COMMAND थे।
यह प्लाटून जब शत्रु की तीव्र फायरिंग में घिर गई, तो उन्होंने लाइट मशीनगन (LMG) के फायर को निर्देशित किया। इस मध्य उनकी बांह पर गोले के SPLINTERS लगने से वह घायल हो गए किंतु अपने घावों पर ध्यान नहीं देते हुए उन्होंने अपने सेक्शन को एकत्र किया और शत्रु की एक लाइट मशीन गन पर सम्मुख से आक्रमण किया और अंतत: लक्ष्य पर अधिकार कर लिया।
नायक छोग सिंह ने अपने साथियों के समक्ष कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस का एक उच्च स्तरीय उदारहण स्थापित किया। 26 जनवरी, 1950 को, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह राजस्थान के प्रथम वीर चक्र प्राप्तकर्ता सैनिक थे। 21 वर्ष तक सेना में सेवाएं दे कर 1 जनवरी 1960 को वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। 11 अप्रैल 2014 को 102 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_15May1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_2Rajrif
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

