shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र नायब सूबेदार गुरनाम सिंह

——-शौर्यनमन——-
नायब सूबेदार गुरनाम सिंह (जे सी-47692) का जन्म 18 अगस्त, 1935 को ग्राम भुल्लर, जिला अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजा सिंह था। वे 26 अगस्त, 1965 को बाम्बे सैपर्स में भर्ती हुए थे। सेना में विशिष्ट सेवा के लिए उन्होंने कई पदक जीते थे।

23 सितंबर, 1973 को मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज, पूना ने डिफेंस सर्विस स्टॉफ कॉलेज वेलिंगटन (मद्रास) के मेहमान प्राध्यापकगण और छात्र अफसरों के सम्मान में एक प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन का एक विषय वास्तविक चार्ज लाइन माइन क्लीयरिंग यानि दुश्मन के सुरंग क्षेत्र को साफ करने के एक विस्फोटक यंत्र को सचमुच फायर करना था। सुरंग मार्जन में अग्रणी और कुशल प्रशिक्षक नायक सूबेदार गुरनाम सिंह को इस कल्पित युद्ध की स्थिति में विस्फोटक चार्ज को फायर करने का कार्य सौंपा गया। इस कार्य में सात सैपर्स उनकी सहायता कर रहे थे।

जब नायक सूबेदार गुरनाम सिंह चार्ज लाइन माइन क्लीयरिंग को दागने के लिए तैयार कर रहे थे, तभी चार्ज का पीछे का भाग समय से पहले ही सक्रिय हो गया। उन्हें तुरन्त ही यह आभास हो गया कि सम्पूर्ण विस्फोटक कुछ ही क्षणों में फटने वाला है अपने साथ काम करने वालों के जीवन को खतरे में पड़ा देख उन्होंने उन सबको सुरक्षित दूरी तक भागने का आदेश दे दिया। उसके बाद अपनी सुरक्षा की जरा भी परवाह न करते हुए वे पीछे के सक्रिय भाग को अलग करने के खतरनाक काम में जुट गए ताकि चार्ज लाइन माइन क्लीयरिंग सुरक्षित ढंग से हो सके। परन्तु अपने अथक प्रयत्न के बावजूद उपलब्ध सीमित समय के अन्दर वे विस्फोट को रोक न सके। एक भीषण विस्फोट हुआ और नायब सूबेदार का शरीर विच्छिन्न हो गया। गुरनाम सिंह ने अपनी कमांड में काम करने वाले सैनिकों के जीवन की सुरक्षा की खातिर सर्वोच्च बलिदान किया।

इस कार्रवाई में नायब सूबेदार गुरनाम सिंह ने भारतीय सेना की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप उत्कृष्ट वीरता, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs

#awar#shauryakokarkenaman

ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed

#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru

#IndianArmedForces

#IndianArmyDay

#JaiHind

#SaluteToIndianArmy

#ArmyStrong

#SiachenWarriors

#ArmyLife

#IndianDefence

#SoldiersOfIndia

#BraveHearts

#StandWithIndianArmy

#Website

https://www.shauryanaman.com/

https://www.shauryanaman.org/

:

Follow on Instagram

https://www.instagram.com/shauryanamanngo/

:

Follow on Facebook

https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO

:

Subscribe on YouTube

https://www.youtube.com/c/shauryanaman

:

#Id

shauryanaman2019@gmail.com

:

#Contact

+91 91110-10008

:

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy

#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

 

 

Related posts

अशोक चक्र कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा

Chandra kishore

अशोक चक्र श्रीमती नीरजा मिश्रा

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार हंगपन दादा

Chandra kishore

Leave a Comment