
हवलदार जोगिन्दर सिंह
अशोक चक्र (मरणोपरांत), सिख रेजिमेंट
हवलदार जोगिन्दर सिंह (नं-18576) का जन्म सन् 1922 में ग्राम दातेवास, जिला भटिंडा, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री शाम सिंह था। वे 30 नवंबर, 1940 को 2 सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।
सिख रेजिमेंट – अप्रैल, 1956 में 2 सिख नगा-हिल्स के खुजामी क्षेत्र में तैनात थी। इस इलाके में नागा-विद्रोही बहुत सक्रिय थे और सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करते रहते थे। निःसंदेह स्थिति बहुत ही चिन्ताजनक थी।
24 अप्रैल को तीन जीपों का दल हवलदार जोगिन्दर सिंह की सुरक्षा में, महत्वपूर्ण साजो-सामान के साथ अग्रिम चौकी फेक फेक के लिए जा रहा था। 16वें मील पर विद्रोहियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। जैसे ही रक्षा दल सड़क के एक मोड़ से गुजरा तो विद्रोहियों ने पास की एक पहाड़ी से अचानक मशीन गन से गोलीबारी शुरू कर दी और हवलदार जोगिन्दर सिंह के दाहिने पैर को जख्मी कर दिया। लेकिन हवलदार जोगिन्दर सिंह फौलाद के बने थे। दुश्मन की गोलियों की परवाह न करते हुए वे जीप से कूद पड़े और विद्रोहियों के ठिकाने पर हमला करने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उनके दाहिने कंधे में भी गोली लगी। लेकिन यह जख्म भी उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से रोक नहीं सका। अपने दस्ते के 6 सैनिकों के साथ उन्होंने हमले को जारी रखा। जब हवलदार विद्रोहियों से केवल 25 मीटर की दूरी पर थे, तब लाइट मशीन गन की बौछार से फिर उनके पेट में चोट आई। वे जमीन पर गिर पड़े पर हिम्मत नहीं हारे। गहरे जख्मों के बावजूद वे आगे बढ़ते गए, विद्रोहियों की लाइट मशीन गन चौकी पर दो हथगोले फेंके और उसे नष्ट कर दिया। बहादुर हवलदार ने जख्मों की मरहम पट्टी करवाने से मना कर दिया। वे अपने सैनिकों को आगे बढ़ने और
लक्ष्य पर कब्जा करने के लिए प्रेरित करते रहे। अन्त में, विद्रोही साजो-सामान तथा गोला-बारूद छोड़ कर जंगल में भागने के लिए मजबूर हो गए गंभीर जख्मों के कारण हवलदार जोगिन्दर सिंह की वहीं मृत्यु हो गई, लेकिन उनके प्रेरक नेतृत्व के कारण सैनिकों को उस लाइट मशीन गन चौकी को नष्ट करने में सफलता मिली जिसने अग्रिम ठिकानों तक आवश्यक साजोसामान की आपूर्ति को रोक रखा था। हवलदार जोगिन्दर सिंह ने इस कार्रवाई में असाधारण नेतृत्व और साहस का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
हवलदार जोगिन्दर सिंह को मेरा सलाम।
जय हिन्द।
(साभार – गूगल , पराक्रम गाथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, विजय सोहनी, पेन टुडे, #shauryanamanfoundation)
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :- shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

