——-शौर्यनमन——-
श्रीमती नीरजा मिश्रा का जन्म 7 सितंबर, 1963 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री हरीश भनोट था। उनके माता-पिता उन्हें प्यार से लाडो कहते थे। वह एक होनहार बालिका थी। सेंट जेवियर कॉलेज, मुम्बई से शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने 16 जनवरी, 1986 को पैन अमेरिकन वर्ल्ड एयरवेज में सेवा शुरू की।
श्रीमति नीरजा मिश्रा 5 सितंबर, 1986 को बम्बई से करांची होकर न्यूयार्क जाने वाली पैन अमेरिकन एयरवेज उड़ान के चालक दल के साथ वरिष्ठ फ्लाइट पर्सर थी। कराची हवाई अड्डे पर भारी अस्त्रों से लैस, 4 अपहरणकर्ताओं का एक दल हवाई पट्टी पर खड़े विमान की ओर दौड़ा। अच्छी सूझ-बूझ और निर्णय की प्रतिभा का परिचय देते हुए वह ‘हाइजैक’ चिल्लाई। इससे उड़ान चालक दल चौकन्ना हो गया और तुरंत बचकर निकल गया। परिणामस्वरूप विमान निश्चल हो गया।
उड़ान चालक दल के निकल जाने के बाद उन्होंने स्थिति को संभाला और घबराए हुए यात्रियों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दक्षता के साथ स्थिति को संभाला और सहज ही गोली चलाने वाले अपहरणकर्ताओं को उन्मत होने से रोका। जब विमान में अकस्मात् बिजली चली गई तो उन्होंने आपात द्वार से अनेक यात्रियों की बच निकलने में सहायता की। अब वह अपहरणकर्ताओं का लक्ष्य बन गई थी। उनमें से एक अपराधी ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। संकट की इस घड़ी में विमान के यात्रियों के प्रति उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा सचमुच अद्वितीय थी।
श्रीमती नीरजा मिश्रा ने घोर विपत्ति के समय उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन किया और अपने प्राणों को दांव में लगाकर अनेक यात्रियों की जान बचाई। इस विशिष्टतम वीरता के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

