—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार भंवर सिंह शेखावत
13620696P
01-04-1976 -27-06-2008
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती भंवर कंवर
यूनिट – 10 पैरा (SF)/3 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स
ऑपरेशन रक्षक
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार भंवर सिंह का 1 अप्रैल 1976 को हुआ था। वह राजस्थान के नागौर जिले के चावंडिया गांव के निवासी थे। 1 अप्रैल 1995 को जोधपुर में आयोजित सेना भर्ती रैली से वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 10 पैरा (SF) बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो चुके थे। जुलाई 2007 में उन्हें जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया था। वह प्रतिनियुक्ति पर 3 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स में सेवाएं प्रदान कर रहे थे।
27 जून 2008 को वह गांदेरबल जिले के कछपथरी (MT-8828) क्षेत्र में पांच कमांडो के दल के साथ अन्वेषण अभियान चला रहे थे। अपरान्ह 2:45 बजे एक गुफा में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर उन्होंने अपने कमांडो को वहीं रुकने का निर्देश दिया और वह स्वयं एकाकी ही गुफा की ओर बढ़े व सटीअ फायर कर एक प्रमुख आतंकवादी को मार दिया।
इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई भीषण फायरिंग में हवलदार भंवर सिंह के पांव में घातक रूप से गोली लग गई। उन्हें हेलिकॉप्टर से श्रीनगर ले जाया गया, किंतु अत्यधिक रक्त बहने से वह मार्ग में ही वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2008#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post
next post

