shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र राइफलमैन रेवंत सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
राइफलमैन रेवंत सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 6 राजपुताना राइफल्स
टीथवाल का संग्राम
भारत-पाक युद्ध 1947-48
राइफलमैन रेवंत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में, 6 जुलाई 1915 को जोधपुर राज्य में वर्तमान राजस्थान के पाली जिले में सांगवास, हरिया माली गांव में श्री भूर सिंह के घर में हुआ था। वह ब्रिटिश-भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। प्रथम कश्मीर युद्ध के समय वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट की 6 बटालियन में राइफलमैन के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
17/18 जुलाई 1948 की रात्रि में 6 राजरिफ बटालियन की एक टुकड़ी ने शत्रु की एक स्थिति पर आक्रमण किया। राइफलमैन रेवंत सिंह इस आक्रमणकारी टुकड़ी के अग्रणी सेक्शन के सदस्य थे। जब इस सेक्शन पर शत्रु ने पलटवार किया तो 1 नंबर ब्रेन गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। शत्रु की अनवरत फायरिंग में, राइफलमैन रेवंत सिंह उस ब्रेन गनर को सुरक्षित स्थान पर लाए एवं तत्पश्चात उन्होंने अपने सेक्शन की युद्ध में सहायता की।
चार घंटे तक चले इस भीषण संघर्ष में, उनके सेक्शन से एकमात्र वही जीवित रह पाए थे, किंतु उन्होंने शत्रु को उसकी जीती हुई भूमि के एक-एक इंच से वंचित कर दिया व ब्रेन गन की प्रचंड फायरिंग से शत्रु की पूर्ण स्थिति को नष्ट कर उसे किनारे धकेल दिया।
राइफलमैन रेवंत सिंह का प्रचंड साहस, धैर्य एवं वीरता कंपनी के लिए एक उदाहरण थे। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1947_48
#भारतपाकयुद्ध1947_48_18July1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_6RajRif#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र लांस नायक कालीचरण गुरुंग

Chandra kishore

वीर चक्र लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 11 जून 1999 सूबेदार बहादुर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment