—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार हजारी सिंह चौहान
2831596A
21-03-1920 – 18-07-1948
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 6 राजपुताना राइफल्स
टीथवाल का संग्राम
भारत-पाक युद्ध 1947-48
हवलदार हजारी सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में, 21 मार्च 1920 को अलवर राज्य में वर्तमान राजस्थान के अलवर जिले की नीमराना तहसील के कुटीना गांव में, श्री शिवलाल सिंह चौहान के घर में हुआ था। वह ब्रिटिश -भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्ष 1948 में वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट की 6 बटालियन में हवलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
17/18 जुलाई 1948 की रात्रि में हवलदार हजारी सिंह एक प्लाटून की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने शत्रु की एक स्थिति पर आक्रमण का नेतृत्व किया। शत्रु की प्रचंड फायरिंग से प्लाटून का अग्रिम बाधित हो गया। भीषण फायरिंग में, हवलदार हजारी सिंह के पैर में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल होते हुए भी, “राजा रामचंद्र की जय” का युद्धघोष करते हुए व अपनी स्टेन गन से फायरिंग करते हुए वह आगे दौड़ पड़े।
उनकी इस साहसिक कार्रवाई ने इस आक्रमण में, उनका अनुसरण कर रही प्लाटून को भी प्रेरित किया। अंत में शत्रु की स्थिति के निकट भीषण संघर्ष हुआ। इस समय हवलदार हजारी सिंह को और अधिक आघात लगे, किंतु वह शत्रु के सुरक्षा घेरे को तोड़ने में सफल रहे। इस भयानक प्रक्रिया में उनका शरीर गोलियों से छलनी हो गया, तो भी निष्प्राण हो कर गिरने तक वह आगे बढ़ते रहे।
हवलदार हजारी सिंह ने एक सर्वाधिक कठिन युद्ध में, अद्वितीय वीरता, नेतृत्व व आक्रामकता का प्रदर्शन किया एवं जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1947_48
#भारतपाकयुद्ध1947_48_18July1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_6RajRif#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post
next post

