—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन मरिध्योधन वीटिल सूरज
वीर चक्र
यूनिट – 18 गढ़वाल राइफल्स
पॉइंट 4700 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
कैप्टन एम. वी. सूरज का जन्म 2 अक्टूबर 1973 को हुआ था। उन्हें भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 18 बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। वर्ष 1999 तक वह मेजर के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में 29 जून 1999 को, कैप्टन एम. वी. सूरज 18 गढ़वाल बटालियन की ‘चार्ली’ कंपनी के सैकिंड-इन-कमांड थे। उन्हें उत्तर से द्रास सेक्टर में पॉइंट 4700 पर आक्रमण कर अधिकार करने का आदेश दिया गया था।
पॉइंट 4700 तक पहुंच कठिन थी, क्योंकि शीर्ष के अतिरिक्त, दो अन्य स्थितियां फायरिंग करके पहुंच में बाधा उत्पन्न कर रही थी, किंतु कैप्टन सूरज शीर्ष पर पहुंचने के लिए दृढ़संकल्पित थे और वह अपने सैनिकों को युक्तिपूर्ण रूप से आगे बढ़ाते रहे। ऐसा करते समय उसके हाथ और पैर में तोप के गोले के छर्रे (SPLINTERS) लग गए। अपने घावों पर ध्यान नहीं देते हुए, वह ऊपर की ओर बढ़ते रहे। जब वह शीर्ष से केवल तीस मीटर की दूरी पर थे, तो उनकी कमर और कूल्हे में गोलियां लगी और आक्रमण लगभग विकट हो गया।
कैप्टन सूरज ने अत्यंत सौहार्द, अनुकरणीय नेतृत्व प्रदर्शित करते हुए अपने सैनिकों को उन्हें वहीं छोड़कर उद्देश्य पर अधिकार करने के लिए प्रेरित किया। रक्तरंजित होते हुए भी अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की उपेक्षा करते हुए उन्होंने “बद्री विशाल लाल की जय” का युद्धघोष करके आक्रमण का बिगुल बजा दिया। उद्देश्य पर अधिकार नहीं होने तक उन्होंने वहां से हटना अस्वीकार कर दिया। अपने नेतृत्वकर्ता के संकल्प से प्रेरित होकर, सैनिकों ने भीषण संघर्ष करके उद्देश्य पर अधिकार कर लिया।
कैप्टन एम. वी. सूरज ने शत्रु के समक्ष अनुकरणीय नेतृत्व, अदम्य भावना, सौहार्द, दृढ़ संकल्प और साहस का प्रदर्शन किया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#Kargil29June
#Kargil18GarhwalRifles#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post

