—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन वेंकटपति रंगास्वामी
वीर चक्र, बार
यूनिट – आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC)
भारत-पाक युद्ध 1947-48
कैप्टन वेंकटपति रंगास्वामी का जन्म ब्रिटिश भारत में, 22 जुलाई 1917 को हुआ था। वह भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में सेवारत थे।
19 और 20 मई 1948 को, जिस यूनिट के साथ कैप्टन वेंकटपति रंगास्वामी सेवाएं दे रहे थे, उस यूनिट पर शत्रु द्वारा प्रचंड गोला वृष्टि की गई। जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक संख्या में घायल सैनिक ‘मुख्य ड्रेसिंग स्टेशन’ में पहुंचने लगे।
इस कठिन समय में, कैप्टन रंगास्वामी ने लगभग 72 घंटे तक अथक ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य किया। ड्रेसिंग स्टेशन के शत्रु मोर्टार फायर में आने के आशंका के होते हुए भी उन्होंने अभीत रहते हुए, कुशलतापूर्वक घायलों के ऑपरेशन्स किए।
घायलों को सुचारू और संगठित रूप से संभाला गया। अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में, उनके द्वारा उन्नत सर्जरी और कुशल उपचार प्रदान किया गया।
अपने व्यक्तिगत उदाहरण और कर्तव्य के प्रति समर्पण से वे चिकित्सा टुकड़ी के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए वह सर्वाधिक उत्तरदाई थे। उनके धैर्य और उत्तम कार्य के बिना अनेक सैनिकों के प्राण चले जाते।
कैप्टन वेंकटपति रंगास्वामी को उनके अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
वर्ष 1951 में, संयुक्त राष्ट्र मिशन में उनके असाधारण साहस एवं अथक सेवा कार्यों के लिए उन्हें पुनः “वीर चक्र” बार से सम्मानित किया गया। किसी सैनिक का दो समय वीरता सम्मान पाना अति असाधारण और गर्व का विषय होता है। वह मेजर जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_20_May_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_AMC
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

