shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र नायक चेत सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
नायक चेत सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 1 पटियाला इंफेंट्री RS (राजिंदरा सिख)
मच्छोई का संग्राम
कारगिल युद्ध 1947-48
नायक चेत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में संयुक्त पंजाब में हुआ था। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले की खमनों तहसील के कालेवाल गांव के निवासी थे। वह ब्रिटिश भारतीय सेना की 1 पटियाला राजिंदरा सिख इंफेंट्री में सेवारत थे। स्वतंत्रता के पश्चात वह भारतीय सेना में सम्मिलित हो गए। 1 पटियाला (राजिंदरा सिख) इंफेंट्री वर्तमान में भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट की 15 बटालियन है।
29 जून 1948 को, नायक चेत सिंह जम्मू-कश्मीर के मच्छोई में, एक सेक्शन पिकेट की कमान संभाल रहे थे। अंधेरे की आड़ में घुसपैठ करके शत्रु दो मीडियम मशीन गन (MMG) और आक्रमणकारी बल को पिकेट के 800 गज के भीतर ले आया। प्रातः 6:00 बजे तक शत्रु 2 इंच मोर्टार और मीडियम मशीन गनों के क्रॉस फायर की गहन एकाग्रता में उनकी पिकेट के 150 गज के भीतर तक पहुंचने में सफल हो गया था।
नायक चेत सिंह के सेक्शन के 1 नंबर लाइट मशीन गन सहित तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने स्वयं लाइट मशीन गन का संचालन किया और शत्रु की मशीन गनों के लिए वह क्षीण लक्ष्य थे। उनका अपनी कंपनी से संपर्क करने का एकमात्र वायरलेस सेट भी उस भयानक फायरिंग में उड़ गया। शत्रु ने हर घंटे उन्मादी आक्रमण किए, जिन्हें सटीक लाइट मशीन गन और राइफल ग्रेनेड के फायर से खदेड़ दिया गया।
शत्रु ने अपने विरूद्ध भारी बाधाओं को देखते हुए, अनेक समय इस पिकेट को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा और अन्य सैनिकों का सुदृढ़ीकरण आने आशा नहीं थी, तो भी नायक चेत सिंह ने आत्मविश्वास से उच्च स्वर में चिल्लाते हुए शत्रु को आगे आने और उसे अपनी शक्ति का परीक्षण करने की चुनौती दी।
नायक चेत सिंह के अभीत नेतृत्व में, सैनिकों ने प्रचंड प्रतिक्रिया व्यक्त की और वे चट्टानों की भांति दृढ़ता से डटे रहे, प्रत्येक सैनिक ने मरने या शत्रु का सर्वनाश करने की प्रतिज्ञा की। नायक तेज सिंह ने निरंतर साहस और शस्त्र कौशल का प्रदर्शन करते हुए, सात घंटे के सर्वाधिक रक्तरंजित और अनिश्चित संघर्ष के पश्चात भी शत्रु को पीछे हटने के लिए विवश कर दिया।
सात घंटे के इस असमान संख्याबल के भयानक युद्ध में, उन्होंने स्वयं को उत्कृष्ट दृढ़ता और शांत साहसी वीर नेतृत्वकर्ता सिद्ध किया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_29June_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Patiala#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा

Chandra kishore

वीर चक्र लांस नायक प्रेम पाल

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जुलाई 1999 कैप्टन सुमीत रॉय

Chandra kishore

Leave a Comment