shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

आतंकवाद विरोधी अभियान 20-05-2017

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार गिरिश गुरूंग
5047602N
25-02-1979 – 20-05-2017
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती पंच माया
गांव नागीधार, कास्की, नेपाल
हवलदार डामर बहादुर पुन
5046806N
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती कल्पना पुन
गांव कैरेंग तुन, गुल्मी नेपाल
राइफलमैन रबिन शर्मा
5050884H
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सबिता शर्मा
गांव चुवा, पर्वत, नेपाल
यूनिट – 4/1 गोरखा राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
वर्ष 2017 में 1/4 गोरखा राइफल्स बटालियन को, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात किया गया था। बटालियन कुपवाड़ा में अग्रिम चौकियां नियंत्रित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी लगी हुई थी। बटालियन को कुपवाड़ा जिले में आतंवादियों की घुसपैठ के संभावना वाले क्षेत्र में तैनात किया गया था और इसके सैनिकों को हर समय उच्च स्तर की सतर्कता रखनी होती थी।
19/20 मई 2017 की रात्रि को, गोपनीय सूत्रों से बटालियन को, सीमा पार से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास की सूचना प्राप्त हुई। सूचना का विश्लेषण करने के पश्चात 20 मई की प्रातः बटालियन द्वारा SEARCH & DESTROY अभियान आरंभ करने का निर्णय लिया गया। हवलदार गुरुंग, हवलदार पुन और राइफलमैन शर्मा भी उस अन्वेषण टुकड़ी के सदस्य थे, जिसे आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल करने का कार्य सौंपा गया था।
योजना के अनुसार वे अन्य साथियों के साथ संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचे और वहां खोज अभियान आरंभ किया। अपरान्ह लगभग 2:05 बजे जब हवलदार गुरुंग घने पेड़ों और वनस्पतियों में अन्वेषण अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, उसी समय एक छिपे हुए आतंकवादी ने उन पर फायर किया और उनकी जांघ पर गोली लग गई।
यद्यपि अत्यधिक रक्त बह रहा था, तो भी अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए, वह एक छोर पर गए। उन्होंने एक आतंकवादी की स्थिति पर आक्रमण किया और अपनी एके-47 से सटीक फायर से उस आतंकवादी को मार दिया। इसके पश्चात, हवलदार गुरूंग ने एक अन्य आतंकवादी की स्थिति को देखा, जो उनके समूह की ओर फायरिंग कर रहा था।
उन्होंने उस दिशा में एक हथगोला फेंका और सर्वोच्च वीरता का प्रदर्शन करते हुए छिपे हुए आतंकवादी पर आक्रमण किया और उस पर अति निकट से गोलियां चलाई, जिससे वह आतंकवादी मारा गया। उधर, हवलदार पुन और राइफलमैन शर्मा ने भी आतंकवादियों से भीषण संघर्ष किया। भयानक मुठभेड़ में हवलदार गुरुंग, हवलदार पुन और राइफलमैन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।
इस कार्रवाई में हवलदार गिरीश गुरुंग को मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” सम्मान दिया गया। हवलदार डामर बहादुर पुन और राइफलमैन रबिन शर्मा को मरणोपरांत “सेना मेडल” दिया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2017

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

कैप्टन सौरभ कालिया: एक सच्चे वीर का अनकहा संघर्ष

shauryaadmin

Havildar Iqbal Ali हवलदार इकबाल अली – तीन पीढ़ियों की सैन्य गाथा

shauryaadmin

“ऑपरेशन स्नो लेपर्ड: लांस दफादार विक्रम सिंह का शौर्य और बलिदान”

shauryaadmin

Leave a Comment