—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
विंग कमांडर रणबीर सिंह चौहान
शौर्य चक्र
यूनिट – 116 हेलिकॉप्टर यूनिट
विंग कमांडर रणबीर सिंह चौहान का जन्म श्री हरि सिंह चौहान एवं श्रीमती अग्रवती देवी के परिवार में हुआ था। वह राजस्थान के जयपुर के निवासी थे और भारतीय वायुसेना में सेवारत थे। वर्ष 1979 में वह 116 हेलिकॉप्टर यूनिट सेवाएं प्रदान कर रहे थे।
1 अगस्त, 1979 को विंग कमांडर रणबीर सिंह चौहान, लगभग दो टन भार के पुल बांधने के उपकरणों को उठाने और परिवहन में लगे हुए थे। उन्होंने एमआई-8 हेलिकॉप्टर पर विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरणों के अधिकांश UNDERSLUNG लोड परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया था।
इस परीक्षण के समय, भार लटकाने वाले चार केबलों में से एक केबल तड़क गया, जिसके कारण विमान दोलन करने लगा और अनियंत्रित ढंग से चक्कर खा कर घूमने लगा।
विंग कमांडर चौहान ने जब विमान को नियंत्रित करने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं पाकर भार को नीचे गिराने का निर्णय लिया, तो उन्होंने देखा कि वे एक घने आवासित क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे थे, जहां इतना भारी भार गिराना मानवीय आपदा का कारण बन सकता था।
अतः उन्होंने विमान को आवासित क्षेत्र से दूर ले जाने का प्रयास किया, किंतु वहां भी वे विमान का भार नहीं गिरा सके, क्योंकि भारी तनाव के कारण विज्ञान की विद्युत नियंत्रण केबल भी तड़क गई थी।
उस समय तक विमान अनियंत्रित हो चुका था। किंतु, विंग कमांडर चौहान ने सूझबूझ प्रदर्शित की और जैसे ही भार भूमि पर पहुंचा, उन्होंने विमान को किसी अतिरिक्त क्षति के सुरक्षित उतार दिया और चालक दल को भी कोई क्षति नहीं हुई।
इस कार्रवाई में विंग कमांडर रणबीर सिंह चौहान ने उच्च कोटि के साहस, सूझबूझ और व्यावसायिक कौशल का परिचय दिया। 26 जनवरी 1981 को उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया। वह ग्रुप कैप्टन के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

