shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र कैप्टन रूपेश प्रधान

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन रूपेश प्रधान
वीर चक्र
यूनिट – 2 इंजिनियर रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
कैप्टन रूपेश प्रधान का जन्म 11 जून 1973 को श्री एस. एन. प्रधान एवं श्रीमती राधा प्रधान के परिवार में हुआ था। वह देहरादून के निवासी थे और भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजिनियर्स की 2 इंजिनियर रेजिमेंट में सेवारत थे।
8 मई 1999 को, कैप्टन रूपेश प्रधान, एक इंजीनियर प्लाटून के प्लाटून कमांडर थे, जिसे नियंत्रण रेखा के निकट मुंथो ढालो के उत्तर में, शत्रु के खदान क्षेत्र (MINEFIELD) के विच्छेदन का कार्य सौंपा गया था, जिससे सैनिकों की शीघ्र तैनाती को सुगम किया जा सके।
जब दो दिनों तक निरंतर अति संकटमय खदान विच्छेदन से उनकी प्लाटून क्लांत हो गई, तब उन्होंने शत्रु की माइनफील्ड विच्छेदन के कार्य में स्वेच्छा से भाग लिया। शत्रु के माइनफील्ड को हटाते समय कैप्टन प्रधान ने अपने क्लांत हुए सैनिकों की रक्षा करने की मंशा से स्वयं को अत्यधिक आगे तैनात किया, इस प्रकार से उन्होंने खदान विस्फोट की विपत्ति में, स्वयं को उजागर किया।
कैप्टन रूपेश प्रधान ने खदानें हटाते समय एक सौ पच्चीस से अधिक खदानों में से आधी खदानों का अन्वेषण करते और नष्ट करते, शत्रु के समक्ष अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा के साथ सच्चे नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया। खदानें हटाते समय एक खदान में उनके मुंह पर विस्फोट हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैप्टन रूपेश प्रधान ने शत्रु की उपस्थिति में अति उच्च कोटि की वीरता का प्रदर्शन किया और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए कर्तव्य से परे, अनुकरणीय साहस और समर्पण का परिचय दिया। 26 जनवरी 2000 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्वारा “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs

#awar#shauryakokarkenaman

ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed

#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru

#IndianArmedForces

#IndianArmyDay

#JaiHind

#SaluteToIndianArmy

#ArmyStrong

#SiachenWarriors

#ArmyLife

#IndianDefence

#SoldiersOfIndia

#BraveHearts

#StandWithIndianArmy

#Website

https://www.shauryanaman.com/

https://www.shauryanaman.org/

:

Follow on Instagram

https://www.instagram.com/shauryanamanngo/

:

Follow on Facebook

https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO

:

Subscribe on YouTube

https://www.youtube.com/c/shauryanaman

:

#Id

shauryanaman2019@gmail.com

:

#Contact

+91 91110-10008

:

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy

#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

 

 

Related posts

वीर चक्र लांस हवलदार छोग सिंह राठौड़

Chandra kishore

वीर चक्र लांस नायक बल बहादुर थापा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 कर्नल ललित राय

Chandra kishore

Leave a Comment