—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक गुलाम मोहम्मद खान
9094874X
01-02-1973 – 09-06-1999
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती जैना अख्तर
यूनिट – 12 जेएके एलआई
पॉइंट 5203 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक गुलाम मोहम्मद खान का जन्म 1 फरवरी 1973 को शेर वली खान के घर में हुआ था। वे जम्मू कश्मीर के बारामूला नगर के निवासी थे और भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट की 12 बटालियन मे सेवारत थे। कारगिल युद्ध में युद्ध आरंभ होने पर उनकी बटालियन को भी युद्ध में तैनात किया गया था।
लांस नायक गुलाम मोहम्मद खान 12 जेएके एलआई बटालियन की ‘अल्फा’ कंपनी के 1 नंबर रॉकेट लॉन्चर थे। “ऑपरेशन विजय” में 6/7 जून 1999 की रात्रि में उन्हें कारगिल सेक्टर में पॉइंट 5203 पर अधिकार करने का कार्य दिया गया। पॉइंट 5203 को शत्रु ने अति सुदृढ़ सुरक्षित किया हुआ था।
लांस नायक गुलाम मोहम्मद खान ने हजारों फीट ऊंची पहाड़ी पर 9 घंटे तक संकटपूर्ण चढ़ाई के पश्चात, रात्रि में छिपते हुए अपनी टुकड़ी के साथ शत्रु क्षेत्र में पहुंचे और शत्रु को अवाक करते हुए उसकी स्थिति के पीछे एक चौकी पर अधिकार कर लिया।
7 जून 1999 की प्रातः 4:30 बजे, यह टुकड़ी शत्रु पर आक्रमण करने की प्रतीक्षा कर रही थी, उसी समय लांस नायक खान ने लगभग बीस शत्रु सैनिकों को अपनी टुकड़ी की ओर आते हुए देखा। उन्होंने समय नहीं गंवाते हुए तत्क्षण अपने साथियों को सचेत किया और अपने रॉकेट लॉंचर से प्रचंड फायर कर शत्रु के तीन सैनिकों को मार दिया।
इस संघर्ष में, जब लांस नायक खान अपने रॉकेट लाँचर में पुनः रॉकेट भरने की प्रक्रिया में थे, उसी समय शत्रु ने स्वचालित शस्त्रों से प्रचंड फायरिंग की जिससे उनके आठ सहकर्मी बलिदान हो गए, तो भी अभीत लांस नायक खान शत्रु पर निरंतर फायर करते रहे। इस मध्य उन्हें भी अनेक गोलियां लग गईं। वह अंतिम श्वास तक रॉकेट दागते रहे। 9 जून 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हुए।
लांस नायक गुलाम मोहम्मद खान ने शत्रु के समक्ष असाधारण वीरता, युद्ध की अडिग भावना का परिचय दिया एवं सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil9June
#Kargil12JAKLI
#KargilJammAandKashmir
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

