—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक अहमद अली मेवाती
2680140
वीरांगना – श्रीमती हाजरा बेगम
यूनिट – 22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
पॉइंट 5287 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक अहमद अली का जन्म हरियाणा के गुड़गांव (वर्तमान मेवात) जिले के तावडू प्रखंड के गुढ़ा गांव में श्री अब्दुल मजीद खान के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1999 में 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन हैदराबाद में तैनात थी। कारगिल में व्यापक स्तर पर शत्रु घुसपैठ उजागर होने पर मई 1999 में बटालियन को कारगिल पहुंचने के आदेश दिए गए।
“ऑपरेशन विजय” में नायक अहमद अली बटालिक सेक्टर में युद्ध कर रही 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन के सैनिकों की एक टुकड़ी के सदस्य थे। इस टुकड़ी को पॉइंट 5287 पर अधिकार करने का कार्य दिया गया था। पॉइंट 5287 पर तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए हुए पाकिस्तानी सेना के लगभग 70 सैनिक स्थिति लिए हुए थे। 22 ग्रेनेडियर्स के सैनिक लगभग 50 गज के अंतर से शत्रु सैनिकों से आमने-सामने का संघर्ष कर रहे थे और वहां अधिकार करने ही वाले थे।
2 जुलाई 1999 की प्रातः लगभग 7 बजे शत्रु की ओर से आकस्मिक प्रचंड फायरिंग हुई। भारतीय सैनिकों ने भी प्रत्युत्तर में फायरिंग आरंभ कर दी। उसी समय, नायक अहमद अली को छाती में बांई ओर गोली लग गई। अपनी घायलावस्था से अविचलित, असाधारण साहस व धैर्य का प्रदर्शन करते हुए नायक अहमद अली ने दो पाकिस्तानियों को मार दिया और वीरगति को प्राप्त हो गए। अंततः पॉइंट 5287 पर अधिकार कर लिया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil2July
#Kargil22Grenadiers
#KargilHaryana
#KargilMewatDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

