shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 2 जून 1999 कैप्टन पन्निकोट विश्वनाथ विक्रम

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन पन्निकोट विश्वनाथ विक्रम
IC54362P
24-10-1973 – 02-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
यूनिट – 141 फील्ड रेजिमेंट (कारगिल)
काकसर का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
कैप्टन पन्निकोट विश्वनाथ विक्रम का जन्म 24 अक्टूबर 1973 को केरल के कोझीकोड जिले के मनारी हाउस पन्नियांकारा, कल्लाई में एक सैन्य परिवेश में लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के.पी.वी. पणिकर एवं श्रीमती कल्याणी पणिकर के घर में हुआ था। 8 जून 1996 को उन्हें भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी की 141 फील्ड रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। उन्हें प्रथम नियुक्ति में मध्य प्रदेश में नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में, कैप्टन पी.वी. विक्रम की यूनिट को काकसर सेक्टर में तैनात किया गया था। वह काकसर सेक्टर में 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक अग्रिम चौकी पर तैनात थे और 4 जाट बटालियन के समर्थन में फॉरवर्डिंग ऑब्जर्वेशन ऑफिसर का कार्य कर रहे थे। 4 जाट बटालियन उनकी प्रचंड गोला वृष्टि के साथ पाकिस्तानी बंकरों पर आक्रमण कर रही थी।
2 जून 1999 को, कैप्टन पी.वी. विक्रम अनेकों प्रहर से चल रही गोला वृष्टि में, शत्रु स्थितियों पर अपने आर्टिलरी फायर को निर्देशित कर रहे थे। उसी समय, एक मोर्टार का गोला उनके निकट आ कर आकर गिरा, जिसके भयानक विस्फोट से कैप्टन पी.वी. विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हो गए।
कैप्टन पी.वी. विक्रम को भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में उनके असाधारण साहस, अदम्य भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” (वीरता) से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil2June
#Kargil141FieldRegiment
#KargilKerala
#KozhikodeDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 10 जून 1999 हवलदार करतार सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 8 जुलाई 1999 सिपाही इमलियाकुम

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 नायक अहमद अली मेवाती

Chandra kishore

Leave a Comment