shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही कृष्ण कुमार बांदर

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही कृष्ण कुमार बांदर
3190727
04-05-1977 – 30-05-1999
Mention in Despatches
वीरांगना – श्रीमती संतोष देवी
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
मश्कोह का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही कृष्ण कुमार का जन्म 4 मई 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले की सिरसा तहसील के नाथूसरी चोपटा खंड के तरकांवाली गांव में श्री जय सिंह बांदर एवं श्रीमती रामप्यारी देवी के घर में हुआ था। 28 अगस्त 1997 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। 27 मई 1998 को उनका विवाह हुआ था। उनके विवाह को लगभग एक वर्ष ही हुआ था कि कारगिल युद्ध आरंभ हो गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 30 मई 1999 को सिपाही कृष्ण कुमार ‘B’ कंपनी की 4 नंबर प्लाटून के अग्रणी सैनिक थे। उन्हें मश्कोह घाटी के पॉइंट 4540 पर अधिकार करने के लिए रॉकी नॉब तक संगड़ नष्ट करते हुए आगे बढ़ना था। शत्रु के स्वचालित शस्त्रों और तोपों के भयानक फायर में, लक्ष्य पर पहु़ंचते ही उन्होंने प्लाटून कमांडर को शत्रु के संगर इंगित कराए, जिन्हें 84 mm रॉकेट लॉंचर फायर कर नष्ट किया गया। इस भीषण संघर्ष में घायल होते हुए भी सिपाही कृष्ण कुमार अपनी प्लाटून को कवरिंग फायर प्रदान करते रहे और पुनः आगे बढ़ना आरंभ कर दिया। अंत में उन्हें द्वितीय समय मीडियम मशीनगन से गोलियों की झड़ी लगी और अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हुए।
अत्यधिक हिमपात के कारण 45 दिन पश्चात उनका शव प्राप्त हुआ, जिसे बटालियन के सैनिक तरकांवाली लेकर पहुंचे थे। पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही कृष्ण कुमार के बलिदान पर क्षेत्रवासियों को आज भी गर्व है। परिजनों ने गांव में इनका स्मारक निर्मित करवाया है व सिरसा नगर में गोल डिग्गी चौक पर भी इनकी प्रतिमा स्थापित है।
इस युद्ध में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम…
सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही रणवीर सिंह बराला, मैनपुरा,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही विनोद कुमार नागा, रामपुरा,
सीकर, (राजस्थान)
सिपाही गजपाल सिंह अग्रे, नगला चौधरी,
हाथरस, (उत्तर प्रदेश)
सिपाही धर्मवीर सिंह कोयड़, मलूपुर,
आगरा, (उत्तर प्रदेश)

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30May
#Kargil17Jat
#KargilHaryana
#KargilSirsaDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 नायक हनुमान सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 ग्रेनेडियर मुनीष कुमार यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 9 जून 1999

Chandra kishore

Leave a Comment