—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायब सूबेदार राजबीर सिंह
JC488573X
वीरांगना – श्रीमती रामवती देवी
लांस नायक विजय कुमार शुक्ला
3180136M
वीरांगना – श्रीमती गुड़िया देवी
यूनिट – 12 जाट रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
नायब सूबेदार राजबीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के राजगांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की 12 बटालियन में सेवारत थे। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“कारगिल युद्ध” आरंभ होने से पूर्व वह पुत्र के विवाह के लिए घर आए थे। दुर्गम और कठिन स्थान पर तैनाती के संबंध में सुनकर पत्नी ने कहा कि “अब सैन्य सेवा छोड़कर गांव में खेतीबाड़ी देखिए…” तो उन्होंने कहा “जा दिन याद करिंगे भगवान, काल कुठरियनु में हूं न छोड़ेगो। क्यों न देश के लिए बलिदान हो कर अमर हो जाऊं…” इससे लगता है की उन्हें युद्धभूमि में अपनी वीरगति का पूर्वाभास हो गया था।
—————————————————————————–
लांस नायक विजय कुमार शुक्ला का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील के पीथीपुर गांव में श्री केदारनाथ शुक्ला एवं श्रीमती बिट्टन देवी के परिवार में हुआ था। वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की 12 बटालियन में सेवारत थे। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————–
कारगिल युद्ध में नायब सूबेदार सूबेदार राजबीर सिंह और लांस नायक विजय कुमार अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे। “ऑपरेशन विजय” में 26 जुलाई 1999 को वे द्रास सेक्टर में हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित, उबड़खाबड़ व कठिन चढ़ाई की पहाड़ियों पर तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़, बंकरों में स्थिति लिए हुए शत्रुओं से घोर विपरीत परिस्थितियों में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष कर रहे थे।
इस युद्ध में, लांस नायक विजय कुमार शत्रु की फायरिंग से घायल होकर गिर गए। सौहार्द की असाधारण भावना का परिचय देते हुए और अपने जीवन की घोर उपेक्षा करते हुए नायब सूबेदार राजबीर सिंह तत्क्षण आड़ से निकल कर उनके रक्षण के लिए दौड़ पड़े। उसी समय उन्हें शत्रु की अनेक गोलियां लगी और वे दोनों ही वीरगति को प्राप्त हो गए।
नायब सूबेदार राजबीर सिंह और लांस नायक विजय कुमार की स्मृति में गांव में स्मारक निर्मित किए गए है, जहां उनकी प्रतिमाएं स्थापित है।
#KargilPratapgarhDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

