shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 7 जून 1999 लांस नायक बिद्यानंद सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक बिद्यानंद सिंह
4264069N
12-01-1966 – 07-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती प्रभातो देवी
यूनिट – 1 बिहार रेजिमेंट
पॉइंट 4268 का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक बिद्यानंद सिंह का जन्म 12 जनवरी 1966 को बिहार के भोजपुर जिले की संदेश तहसील के पनपुरा गांव में श्री सकलदीप सिंह एवं श्रीमती लक्ष्मीना देवी के परिवार में हुआ था। बालपन से ही वह निर्भीक और साहसी प्रवृत्ति के थे।
शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 बिहार बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में 6/7 जून 1999 की रात्रि को, 1 बिहार बटालियन की टुकड़ी द्वारा बटालिक सेक्टर में हजारों फीट ऊंचे पॉइंट 4268 पर द्वितीय आक्रमण किया गया। लांस नायक बिद्यानंद सिंह भी इस आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे।
हजारों फीट ऊंची हिमाच्छादित पहाड़ियों पर तोपों और स्वचालित शस्त्रों के साथ सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए शत्रु को निष्कासित करने के लिए घोर विपरीत परिस्थितियों में वह दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़े।
भीषण संघर्ष में उन्होंने किंचित पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया। दोनों ओर से हुई भयानक फायरिंग में उन्हें अनेक गोलियां लग गई। वह अंतिम श्वास तक शत्रु से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
लांस नायक बिद्यानंद सिंह को उनके असाधारण साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil7June
#Kargil1Bihar
#KargilBihar
#KargilBhojpurDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय 15 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध ऑपरेशन विजय 25 जुलाई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 राइफलमैन नजीर अहमद खान

Chandra kishore

Leave a Comment