—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार मदन सिंह नेगी
4058687Y
वीरांगना – श्रीमती जीना देवी
नायक सुरेंद्र सिंह
3387077X
वीरांगना – श्रीमती दमयंती देवी
लांस नायक रामप्रसाद ध्यानी
3391489W
17-07-1971 – 25-07-1999
वीरांगना – श्रीमती जयंती देवी
राइफलमैन दलवीर सिंह राणा
4080306M
03-02-1981 – 25-07- 1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
यूनिट – 17 गढ़वाल राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार मदन सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की लैंसडाउन तहसील के शिवराजपुर गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 17 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————–
नायक सुरेंद्र सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की लैंसडाउन तहसील के सिलगांव गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 17 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————–
लांस नायक राम प्रसाद का जन्म 17 जुलाई 1971 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की धुमाकोट तहसील के नैनीडांडा ब्लॉक के डांडा तौली गांव में श्री सकलानंद ध्यानी एवं श्रीमती सिंदोरी देवी के परिवार में हुआ था। 18 जुलाई 1989 को वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट मेंं रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो चुके थे।
—————————————————————————–
राइफलमैन दलवीर सिंह का जन्म 3 फरवरी 1981 को उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के टिहरी गढ़वाल जिले के ठेला पट्टी नेलचामी गांव में श्री गोपाल सिंह राणा एवं श्रीमती विजया देवी के परिवार में हुआ था। माध्यमिक तक शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए टिहरी के एक कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। उसी समय, वहां भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की भर्ती आयोजित होने से वह भर्ती हो गए। प्रारंभिक प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें 17 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
कारगिल युद्ध में हवलदार मदन सिंह, नायक सुरेंद्र सिंह, लांस नायक राम प्रसाद और राइफलमैन दलवीर सिंह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे। “ऑपरेशन विजय” में, हजारों फीट ऊंची हिमाच्छादित, चोटियों पर, तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़, बंकरों में, स्थिति लिए हुए शत्रु से अति विषम परिस्थितियों में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए 25 जुलाई 1999 को हवलदार मदन सिंह, नायक सुरेंद्र सिंह, लांस नायक राम प्रसाद और राइफलमैन दलवीर सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। 


#KargilTehriGarhwalDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

