shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही विनोद कुमार नागा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही विनोद कुमार नागा
3187414 X
01-11-1976 – 30-05-1999
Mention in Despatches
वीरांगना – श्रीमती सुबिता देवी
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
मश्कोह का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही विनोद कुमार नागा का जन्म 1 नवंबर 1976 को राजस्थान के सीकर जिले के रामपुरा गांव में हवलदार श्री भागीरथ सिंह नागा एंव श्रीमती रूकमा देवी के परिवार में हुआ था। 6 अक्टूबर 1994 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 30 मई 1999 को सिपाही विनोद कुमार ‘B’ कंपनी की रॉकेट लॉंचर टुकड़ी में थे। उन्होंने अनेक शत्रु बंकरों को नष्ट कर दिया। रॉकी नॉब तक अधिकार करने के लिए बंकर नष्ट करते हुए अनुकरणीय साहस प्रदर्शित किया एवं सटीक रॉकेट फायर किए। भीषण संघर्ष में उनके सिर व छाती पर मशीनगन का घातक फायर लगा। घायल होते हुए भी निष्प्राण होकर गिरने तक वह शत्रु से जूझते रहे।
सिपाही विनोद कुमार व अन्य सैनिकों के शव अनुपयुक्त जलवायु के कारण उस समय प्राप्त नहीं हुए थे। सिपाही विनोद कुमार के पिता 18 जाट रेजिमेंट से हवलदार पद से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। सिपाही विनोद कुमार के अंतिम संस्कार के समय उनके पिता ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस संघर्ष में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम…
सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही रणवीर सिंह बराला, मैनपुरा,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, तरकांवाली,
सिरसा, (हरियाणा)
सिपाही गजपाल सिंह अग्रे, नगला चौधरी,
हाथरस, (उत्तर प्रदेश)
सिपाही धर्मवीर सिंह कोयड़, मलूपुर,
आगरा, (उत्तर प्रदेश)

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30May
#Kargil17Jat
#KargilRajasthan
#KargilSikarDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 पॉइंट 5363 का संग्राम

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 जून 1999 नायक दोस्त मोहम्मद खान

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 17 जून 1999 सूबेदार भंवर सिंह जैतावत

Chandra kishore

Leave a Comment