——-शौर्यनमन——-
मेजर दिनेश रघु रमण (आई सी-59263), का जन्म 6 अप्रैल, 1978 को हुआ था। उनके पिता का नाम ऑनरेरी कैप्टन श्री एस कृष्णामूर्ति था। 11 दिसंबर, 1999 को उन्हें जाट रेजिमेंट में कमीशन मिला था। आगे 34 राष्ट्रीय राइफल्स में नियुक्ति के बाद उन्होंने जून 2007 में ‘ऑपरेशन नरावै’ का संचालन किया।
2 अक्तूबर, 2007 को 8:20 बजे मेजर दिनेश रघु रमण ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के एक गांव में अपनी कंपनी को तैनात किया, जहां आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी।
8:55 बजे संदिग्ध घरों के निकट जाते हुए मेजर रमण ने बुरी तरह से जख्मी एक साथी अफसर की चीखें सुनीं। उच्च कोटि के सखाभाव और बंधुत्व का परिचय देते हुए शत्रु की भारी गोलीबारी के बीच से वे उसकी ओर रेंगते हुए गए। उन्होंने उसे और दो अन्य घायल सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया।
उसके बाद उन्होंने दो आतंकवादियों का सामना किया जिन्होंने बड़ी संख्या में उनके सैनिकों को हताहत किया था और आमने-सामने की लड़ाई में दोनों को मार गिराया। इस बीच आतंकवादियों ने एक दूसरे घर से मेजर रमण पर गोलियां चलाई और इस गोलीबारी में मेजर रमण गंभीर रूप से घायल हो गए। परंतु वे तब तक अपने सैनिकों का नेतृत्व करते रहे और उन्हें प्रेरित करते रहे जब तक वे अचेत होकर गिर नहीं गए। बाद में जख्मों के कारण वे वीरगति को प्राप्त हो गए
इस अभियान में मेजर दिनेश रघु रमण ने उच्च कोटि के सखाभाव, असाधारण वीरता और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

