shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र हवलदार राजेश कुमार

——-शौर्यनमन——-
हवलदार राजेश कुमार (न. 2890262) का जन्म 12 मई, 1975 को हरियाणा के सोनीपत जिले के लाथ गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राम किशन था। 23 फरवरी, 1995 को वे राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुए थे।

1 अगस्त, 2009 को हवलदार राजेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के घने जंगल में तलाशी के दौरान घातक दल के एक सेक्शन का नेतृत्व किया। सेक्शन पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।

हवलदार राजेश कुमार ने जवाबी गोलीबारी की और एक आतंकी को घेरने के लिए झाड़ियों में घुस गए। दृढ़ निश्चय के साथ वे आतंकवादी के पास पहुंच गए और उसे मार गिराया।

तलाशी के दौरान ढालू चट्टान के ऊपर बैठे दो आतंकवादियों द्वारा फिर से उन पर गोलीबारी की गई। अपने साथियों की जान के खतरे को देखकर वे गोलियों की तेज बौछार के बीच से आगे बढ़े तथा एक आतंकवादी को घेर लिया।

आगे बढ़ते समय उनके पेट में गोलियां लगीं किंतु घावों की परवाह न करते हुए उन्होंने गोली से दूसरे आतंकवादी को मार गिराया।

यद्यपि उनके शरीर से तेजी से खून बह रहा था, फिर भी वे आगे बढ़े तथा तीसरे आतंकवादी को पीछे से घेर लिया तथा उससे गुत्थमगुत्था की। घावों के कारण वीरगति को प्राप्त होने से पहले गोलियों की बौछार से उन्होंने तीसरे आतंकवादी को भी मार गिराया।
हवलदार राजेश कुमार ने आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में असाधारण वीरता, धैर्य तथा आत्म-बलिदान का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र मेजर मुकुंद वरदराजन

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार हंगपन दादा

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत), 3 गोरखा राइफल्स लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस (Ashok Chakra Hero- Lieutenant Colonel Chitnis Ashok Chakra)

Vinay Dixit

Leave a Comment