shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

लांस नायक राजेन्द्र सिंह चौहान

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक राजेन्द्र सिंह चौहान
4566874P
28-08-1977 – 02-06-2001
वीरांगना – श्रीमती लीला कँवर
यूनिट – 5 महार रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
लांस नायक राजेन्द्र सिंह का जन्म 28 अगस्त 1977 को, ननिहाल में श्री मदन सिंह चौहान एवं श्रीमती शंकर कंवर के परिवार में हुआ था। वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर तहसील के गंठेडी गांव के निवासी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 27 दिसंबर 1995 को, अजमेर से वह भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें जबलपुर में स्थित 5 महार बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्ति प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात उन्हें जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ प्रतिनियुक्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात उनका जयपुर स्थानांतरण हो गया था, किंतु उनकी मूल बटालियन का पदस्थापन जम्मू-कश्मीर में हो जाने से उन्हें पुनः जम्मू-कश्मीर जाना पड़ा।
वर्ष 2001 में वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर उरी सेक्टर में तैनात थे। 2 जून 2001 को एक आतकंवाद विरोधी कार्रवाई में असाधारण साहस दृढ़ निश्चय एवं वीरता प्रदर्शित करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। सिपाही राजेन्द्र सिंह जब बलिदान हुए, उस समय उनके विवाह को मात्र ढाई वर्ष ही हुए थे।
वीरांगना लीलाकंवर ने 8 जून 2015 को, एक दंपति से विधिवत कानूनी प्रक्रिया से एक पुत्र गोद लिया। जिसका अंशराज सिंह नाम रखा गया है। वे अंशराज को सेना में भेजना चाहती हैं। उनके शब्दों में अपने पति को यही वास्तविक श्रद्धांजलि होगी।
विवाह के समय वे मात्र 8 वीं तक ही शिक्षित थीं। उन्होंने आगे शिक्षा प्राप्त करते हुए बीए किया। सर्वप्रथम उन्हें कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के रूप में नियुक्ति प्राप्त हुई। क्रमशः पदोन्नत होते हुए, वर्तमान में वे जिला कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचन अनुभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
राज्य सरकार द्वारा लांस नायक राजेन्द्र सिंह के सम्मान में गंठेड़ी राजस्व ग्राम का नाम ‘शहीद राजेन्द्र सिंह नगर’ किया गया है और गांव के राजकीय विद्यालय का नामकरण ‘शहीद राजेन्द्र सिंह चौहान राजकीय विद्यालय’ किया गया है।

#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2001

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

लांस नायक अमर सिंह

Chandra kishore

शहीद मार्कंडेय मिश्र: एक वीर की गाथा और बिखरे परिवार का बलिदान

shauryaadmin

सैपर दिलीप कुमार

Chandra kishore

Leave a Comment