——-शौर्यनमन——-
पैराट्रपर संजोग छेत्री (न. 9423984), का जन्म 26 जून, 1982 को मेघालय के शिलांग के लालचंद बस्ती (नॉन्गम्यांगसांग) में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री कमल छेत्री था। वे 31 मार्च 2001 को भारतीय सेना में भर्ती हुए। बाद में वे 9 पैरा (विशेष बल) में शामिल हो गए थे।
2003 में पैराट्रपर संजोग छेत्री जम्मू-कश्मीर के हिल काका क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश तथा सफाई अभियान में जुटी सैन्य टुकड़ी में शामिल थे। वह क्षेत्र पर्वतीय था, उसमें तंग घाटियां एवं नाले थे और वह 2 फीट बर्फ से ढका था। अतः वहां पर चलना-फिरना अत्यंत कठिन था।
22 अप्रैल, 2003 की प्रातः 20 कार्मिकों की इस टुकड़ी पर ऊंचाई पर स्थित आतंकवादियों के एक ठिकाने से स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। यह भांपते ही कि आतंकवादियों की गोलीबारी से टीम को भारी नुकसान हो सकता है, पैराट्रपर संजोग छेत्री ने आड़ से निकल कर उनकी ओर दो हथगोले फेंके। फिर उन्होंने आतंकवादियों की ओर जाने के लिए एकदम खड़ी ढलान वाली पहाड़ी पर रेंगते हुए चढ़ना शुरू किया। इस बीच, आतंकवादियों ने पुनः इकट्ठे होकर भारी गोलीबारी करना शुरू कर दिया था। परन्तु क्षेत्री आतंकवादियों तक पहुंचने में कामयाब हो गए तथा उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इससे बाकी आतंकवादी एक साथ पैराट्रपर छेत्री पर गोलीबारी करने लगे। इससे शेष सैनिकों को खतरे की जगह से निकलने में आसानी हो गई तथा वे एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब हो गए। पैराट्रपर छेत्री ने आगे बढ़ना जारी रखा तथा उन्होंने बिल्कुल नजदीक से एक और आतंकवादी को मार डाला। इस कार्रवाई में उनको कई गोलियां आ लगीं जिनके कारण वे बाद में वीरगति को प्राप्त हो गए।
पैराट्रपर संजोग छेत्री ने असाधारण शौर्य का परिचय देते हुए भारतीय सेना की उच्चतम परम्पराओं के अनुरूप सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

