——शौर्यनमन——
श्री लखन सिंह ग्राम गौर, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश के निवासी थे। 4 जनवरी, 1966 की रात को सशस्त्र डाकुओं ने गौर गांव के निवासी महाराज सिंह के घर पर डाका डाला। ग्रामवासियों को दूर रखने के लिए वे अंधाधुंध गोलियां चलाते रहे। इस बीच महाराज सिंह के पुत्र गोविंद सिंह तथा उनके भाई घर से बाहर निकल आए और सहायता के लिए चिल्लाए। तब लखन सिंह सहित कई ग्रामवासी उनकी सहायता के लिए आए।
डाकू गोलियां चलाते रहे और उन्होंने गोविंद सिंह के भाई तथा एक अन्य ग्रामीण को घायल कर दिया। परन्तु ग्रामवासी हतोत्साहित नहीं हुए। उन्होंने केवल लाठी और भाले की मदद से आग्नेयास्त्रों से लैस डाकुओं का सामना किया। श्री गोविंद सिंह घर की दीवार फांद कर तीन मीटर नीचे आंगन में कूद पड़े जहां उनके पिता को बांधकर सताया जा रहा था। लखन सिंह के साथ वे डाकुओं पर टूट पड़े। डाकुओं ने उन पर गोलियां चलाई। इस भिड़ंत में महाराज सिंह, तखत सिंह तथा दो अन्य ग्रामवासी मारे गए तथा गोविंद सिंह और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हुए। इस पर भी लखन सिंह और हुकुम सिंह लड़ते-लड़ते घर में घुस गए और उन्होंने दो डकैतों को घेर लिया। उनमें से एक तो कमरे की खपरैल की छत में बने सुराख के रास्ते भागने में सफल हो गया, परन्तु उन्होंने दूसरे डाकू को घेरकर एक कमरे में बंद कर दिया।
सशस्त्र डाकुओं से लड़ने में हुकुम सिंह ने साहस तथा वीरता की शानदार मिसाल पेश की। उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

