shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र हवलदार गजेन्दर सिंह

——-शौर्यनमन——-
हवलदार गजेन्दर सिंह (न. 4073611), का जन्म 1 जुलाई, 1972 को उत्तराखंड के देहरादून जिले के गणेशपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री दौलत सिंह था। 28 दिसंबर, 1991 को वे पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) में भर्ती हुए थे।

2008 में वे राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एन एस जी) के साथ प्रति नियुक्ति पर थे और 51 विशेष संक्रिया दल (स्पेशल एक्शन ग्रुप) में कार्यरत थे।

26 नवंबर, 2008 की रात को आतंकवादियों ने मुंबई की कई महत्वपूर्ण इमारतों पर एक साथ हमला किया, जिसमें कोलाबा क्षेत्र स्थित नरीमन हाउस भी था।

नरीमन हाउस एक मशहूर यहूदी केंद्र था जहां पर दो सशस्त्र आतंकवादियों ने उपद्रव मचा रखा था। 27 नवंबर, 2008 की रात हवलदार गजेन्दर सिंह, नरीमन हाउस में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को बचाने के आपरेशन में एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे।

बचाव दल हेलिकॉप्टर से इमारत की छत पर उतरा, मंजिल दर मंजिल आतंकवादियों से मुठभेड़ करता हुआ नीचे आया।

भवन की ऊपरी मंजिल से उतरते हुए हवलदार गजेन्दर सिंह, उस जगह पर पहुंचे, जहां आतंकवादियों ने मोर्चा ले रखा था। जैसे ही वे करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंककर उन्हें घायल कर दिया। किंतु अडिग रहकर वे गोलियां बरसाते रहे और गोलियों का सामना करते हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच गए।

उन्होंने एक आतंकवादी को घायल कर दिया और शेष अन्य आतंकवादियों को कमरे के अंदर ही छिपे रहने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने तब तक मुठभेड़ जारी रखी जब तक घावों के कारण वे वीरगति को प्राप्त नहीं हो गए।
हवलदार गजेन्दर सिंह ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल शांति स्वरूप राणा

Chandra kishore

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौड़

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार जोगिन्दर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment