—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन कुन्हीराम वेणुगोपाल
वीर चक्र
यूनिट – 1 मद्रास रेजिमेंट
तिथवाल का संग्राम
भारत-पाक युद्ध 1947-48
1947-48 के कश्मीर ऑपरेशन में, कैप्टन कुन्हीराम वेणुगोपाल जम्मू-कश्मीर के तिथवाल क्षेत्र में 1 मद्रास बटालियन की एक कंपनी की कमान नियंत्रित कर रहे थे। यह कंपनी ‘रिंग कोंटोर’ नामक स्थिति पर रक्षात्मक स्थिति में थी। 11 जून 1948 की भोर में इस स्थिति पर पाकिस्तानी सैनिकों और कबाइली आक्रमणकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्वचालित शस्त्रों से अत्यधिक संख्या बल के साथ आक्रमण किया गया।
शत्रु ने 90 मिनट के भीतर अन्य शस्त्रों के साथ-साथ 70 गोले दागे। इस गोला वृष्टि की आड़ में और साथ ही प्रातः के घने कुहासे की आड़ में शत्रु कंपनी की स्थिति के 30 गज के घेरे में आगे तक बढ़ गया था। शत्रु ने संगीनों और युद्धघोषों के साथ भारतीय स्थिति पर आक्रमण किया।
किंतु मद्रास कंपनी ने इस आक्रमण को मात्र लघु शस्त्रों के फायर से ही विफल कर दिया। शत्रु ने कंपनी की स्थिति को कुचलने के और अनेक प्रयास किए व कंपनी के सैनिकों को युद्धघोष करके तथा अभद्र गालियां देते हुए कंपनी के सैनिकों का मनोबल गिराने का भी प्रयास किया।
किंतु कंपनी द्वारा हर समय शत्रु को गंभीर क्षति पहुंचाते हुए आक्रमण को विफल कर दिया गया। यद्यपि संख्यात्मक बल और फायर क्षमता में शत्रु अति उत्कृष्ट था, तो भी कैप्टन वेणुगोपाल ने टिथवाल की रक्षा योजना में महत्वपूर्ण इस स्थिति पर अधिकार करने के शत्रु सभी प्रयासों को विफल कर दिया था।
जब कंपनी का ब्रेन गनर हताहत हो गया, तो कैप्टन वेणुगोपाल ने स्वयं लाइट मशीन गन का संचालन किया और शत्रु को आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने स्वयं गोला-बारूद की पुनःपूर्ति का पर्यवेक्षण किया और अपने सैनिकों के साथ घायलों का उपचार किया। कैप्टन वेणुगोपाल ने अपने सैनिकों में ऐसी भावना का संचार किया कि उन्होंने शत्रु के आक्रमण को विफल करने के लिए अनवरत आठ घंटे तक चली मुठभेड़ में वीरता से युद्ध किया।
कैप्टन कुन्हीराम वेणुगोपाल ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण रूप से अवहेलना करते हुए, भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में गतिशील नेतृत्व, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वे ब्रिगेडियर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_11_June_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Madras
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

