——शौर्यनमन——
श्री धनपत सिंह ग्राम खरेहट, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश के निवासी थे। 27 फरवरी, 1967 की रात को सशस्त्र डाकुओं ने खरेहट गांव के निवासी श्री दादू राम के घर में डाका डाला। घर में रखे कीमती सामान के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डाकुओं ने दादू राम तथा उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा तथा यातनायें दीं। जब दादू राम अचेत हो गए तब उनकी पत्नी ने वह जगह बता दी जहां पर गहने छिपाकर रखे थे।
इस बीच सटे हुए घर में रहने वाले पड़ोसी ने शोर सुन लिया था। उसने अपनी टार्च जलाकर खिड़की से बाहर झांका। डाकुओं ने उस पर गोली चलाई परन्तु वह बच निकला और उसने गांव वालों को सूचना दे दी। इसी बीच एक अन्य ग्रामवासी श्री धनपत सिंह, गोली चलने की आवाज सुनते ही तुरन्त अपनी लाठी लेकर घर से बाहर दौड़ पड़े। उन्होंने वहां पर एकत्रित लोगों को अपने पीछे आने के लिए कहा। खतरे का आभास होते ही डाकू अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे जिसके कारण कुछ ग्रामवासी डरकर भाग गए परन्तु धनपत सिंह, ग्रामवासियों को एकत्र कर दादू राम के घर की ओर बढ़ चले। उस समय डाकू घर में छिपी मूल्यवान वस्तुओं की जानकारी हासिल करने के लिए दादू राम की पत्नी का गला दबा रहे थे। लोगों को आते देख वे घबरा गए और 40000/- रूपये का माल लेकर भाग गए।
श्री धनपत सिंह ने अन्य ग्रामवासियों के साथ डाकुओं का पीछा किया। डाकुओं ने उन पर गोलियां चलाकर एक ग्रामवासी को घायल कर दिया। तब श्री धनपत सिंह, जिनके पास हथियार के नाम पर केवल एक लाठी थी, 12 बोर गन से लैस डाकुओं के सरदार पर टूट पड़े। उन्होंने उससे गुत्थम-गुत्था की, उसका शस्त्र छीन लिया और ग्रामवासियों की सहायता से उसे धर दबोचा। साथ ही उन्होंने अन्य ग्रामवासियों को प्रेरित किया कि डाकुओं को न भागने दे। अंत में ग्रामवासी दादू राम की सारी संपत्ति वापस छीनने में तथा डाकू नेता को पकड़ने में सफल रहे।
अपने पड़ोसी की सशस्त्र डाकुओं से रक्षा करने में श्री धनपत सिंह ने अनुकरणीय साहस का प्रदर्शन किया। उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

