—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार बाबू लाल सेंवर
3178432
15-07-1966 – 01-05-2000
वीरांगना – श्रीमती कनकी देवी
यूनिट – 4 जाट रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार बाबू लाल सेंवर का जन्म 15 जुलाई 1966 को राजस्थान के जोधपुर जिले की भोपालगढ़ (अब पीपाड़) तहसील के रतकुड़िया गांव में श्री भंवराराम सेंवर एवं श्रीमती गुट्टी देवी के परिवार में हुआ था। 5 जुलाई 1984 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
वर्ष 2000 में हवलदार बाबू लाल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से जुड़े कारगिल जिले के काकसर सेक्टर में तैनात थे। 1 मई 2000 की प्रातः अपने गश्तीदल का नेतृत्व करते हुए, वह रस्से की सहायता से एक चौकी पर चढ़ रहे थे। उसी समय, शत्रु ने नियंत्रण रेखा की उस ओर से उनके गश्तीदल पर आक्रमण किया और एक रॉकेट लॉंचर दागा।
वह रॉकेट लॉंचर सीधा रस्से पर लगने के साथ ही हवलदार बाबू लाल के सिर पर भी लगा। रॉकेट लॉंचर लगने रस्सा कट गया परिणामस्वरूप हवलदार बाबू लाल हजारों फीट नीचे गहरी खाई में गिर गए। अति कठिन प्रयासों से उन्हें खाई से निकाला गया, किंतु उस समय तक वह वीरगति को प्राप्त हो चुके थे।
हवलदार बाबू लाल कुछ दिन पश्चात अवकाश पर घर जाने वाले थे किंतु उनके भाग्य में किंचित और ही लिखा था। 5 मई 2000 को रतकुड़िया गांव में पूर्ण सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। 11 अगस्त 2008 को रतकुड़िया गांव में इनके स्मारक पर प्रतिमा का अनावरण किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2000
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

