shauryasaga.com
Kargil storyParam Veer Chakra

परम वीर चक्र ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव (नं-2690572 के) का जन्म 10 मई 1980 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद अहिर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री करण सिंह यादव था। 27 दिसंबर 1996 को वे ग्रेनेडयिर्स में भर्ती हुए। उनके पिता कुमायूं रेजिमेंट में सैनिक थे तथा उन्होंने 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था।

जम्मू एवं कश्मीर के द्रास सेक्टर में स्थित टाइगर हिल एक महत्वपूर्ण स्थल था जिस पर पाकिस्तानी सैनिकों की एक पूरी बटालियन ने कब्जा कर रखा था। यह स्थल शंकु के आकार का था और उसके पूर्व एवं पश्चिम में दो पर्वत स्कंध तथा कुछ पहाड़ियां थीं। चोटी की ऊंचाई 16500 फीट थी जहां तक पहुंचने का रास्ता निःसंदेह बहुत कठिन था।

1 जुलाई, 1999 को टाइगर हिल पर कब्जा करने का दायित्व 18 ग्रेनेडियर को सौंपा गया। कुछ आवश्यक तैयारी करने के बाद उन्होंने 3 जुलाई को 14:30 बजे हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह घातक प्लाटून की अग्रिम टीम के साथ थे। उन्होंने स्वतः ही टीम के आगे चलने की पेशकश की तथा खतरे की परवाह किए बिना टीम को पहाड़ी पर चढ़ाने के लिए रस्सी लटका दी। उनकी टीम को चोटी की ओर आते देखकर शत्रु ने स्वचालित हथियारों, ग्रेनेड, रॉकेट और तोपखाने से घनी गोलीबारी शुरू कर दी। इस खूनी फायर में उनकी टुकड़ी के कमांडर तथा अन्य दो साथी मारे गए और घातक प्लाटून की प्रगति रूक गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रेनेडियर यादव दुश्मन को नष्ट करने के लिए रेंगकर उसके ठिकाने के लिए चल पड़े परंतु इस दौरान उनको कई गोलियां लग गईं। अपने घावों और शत्रु की गोलीबारी की परवाह किए बिना उन्होंने दुश्मन के ठिकाने की ओर बढ़ना जारी रखा और उन पर एक ग्रेनेड फेंक दिया। आमने-सामने की इस लड़ाई में उन्होंने चार शत्रु सैनिकों को मार गिराया। शत्रु के ठिकाने पर हमला बोलते समय उन्हें फिर से गोली लग गई किंतु इसके बावजूद उन्होंने पीछे हटाए जाने से मना कर दिया। उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर घातक प्लाटून ने शत्रु के कुछ अन्य ठिकानों पर भी धावा बोला और अंततः टाइगर हिल की चोटी पर कब्जा कर लिया।

ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव ने अत्यंत विकट परिस्थिति में असाधारण साहस एवं अदम्य वीरता का परिचय दिया। उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 सिपाही गुरमेल सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 जून 1999 सिपाही धर्मेंद्र सिंह वर्मा,सिपाही हीरा सिंह

Chandra kishore

कारगिल यु्द्ध 26 जून 1999 लांस नायक मुकेश कुमार

Chandra kishore

Leave a Comment