—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक सुबाब सिंह
नायक धर्म सिंह रावत
नायक बिजेन्द्र सिंह
राइफलमैन दिलबर सिंह
यूनिट – 10 गढ़वाल राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
————————————————————————
नायक सुबाब सिंह
4066342M
वीरांगना – श्रीमती मुन्नी देवी
नायक सुबाब सिंह उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के कोट मनियार गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 10 बटालियन में सेवारत थे।
————————————————————————
नायक धर्म सिंह रावत
4068656M
05-02-1968 – 13-05-1999
वीरांगना – श्रीमती अनुसूइया देवी
नायक धर्म सिंह का जन्म 5 फरवरी 1968 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के टंगरौली गांव में श्री रघुनाथ सिंह रावत एवं श्रीमती आशा देवी के परिवार में हुआ था। 12 वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर से वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
वर्ष 1984-85 में उन्हें गढ़वाल राइफल्स सेंटर का सर्वश्रेष्ठ रंगरूट घोषित किया गया था। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 10 गढ़वाल बटालियन में, राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। सैन्य सेवा में नियुक्त होने के कुछ वर्ष पश्चात सुश्री अनुसुइया से इनका विवाह हुआ था।
————————————————————————
नायक बिजेन्द्र सिंह
4071504W
वीरांगना – श्रीमती बासुरी देवी
नायक बिजेन्द्र सिंह टिहरी गढ़वाल जिले के थापला गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 10 बटालियन में सेवारत थे।
————————————————————————
राइफलमैन दिलबर सिंह
4076805K
राइफलमैन दिलबर सिंह टिहरी गढ़वाल जिले के तौलाधार खंड के बोरगांव, रत्नो गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 10 बटालियन में सेवारत थे।
————————————————————————
वर्ष 1999 में युद्ध आरंभ होने से पूर्व ही 10 गढ़वाल बटालियन कारगिल में तैनात थी। मई 1999 में, हिम गलने पर भारतीय सेना को कारगिल जिले में अग्रिम सीमाओं पर पाकिस्तानी घुसपैठ और अतिक्रमण की सूचनाएं प्राप्त हुईं। शत्रु ने कुत्सित मंशा से नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्रों में बंकर बना लिए थे।
घुसपैठियों ने अनेकों महत्वपूर्ण भारतीय अग्रिम चौकियों पर अधिकार कर लिया था। शत्रु की वास्तविक संख्या, स्थिति एवं गतिविधियों की टोह लेने के लिए 10 गढ़वाल बटालियन का एक गश्ती दल वहां भेजा गया। नायक सुबाब सिंह, नायक धर्म सिंह रावत, नायक बिजेन्द्र सिंह और राइफलमैन दिलबर सिंह उस गश्ती दल के सदस्य थे।
दुर्गम, हिमाच्छादित और कठिन चढ़ाई के मार्गों पर चलते हुए 13 मई 1999 को वे शत्रु के घुसपैठ वाले क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने वहां से अनेकों महत्वपूर्ण सूचनाएं उच्चाधिकारियों को अग्रेषित की। इस गश्ती दल को देखते ही शत्रु ने चारों ओर से इस पर आक्रमण कर दिया। अदम्य साहस दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए नायक सुबाब सिंह, नायक धर्म सिंह रावत, नायक बिजेन्द्र सिंह और राइफलमैन दिलबर सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil13May
#Kargil10GarhwalRifles
#KargilUttrakhand
#KargilTehriGarhwalDistrict
#KargilPauriGarhwlDistrict
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

