shauryasaga.com
Sena Medal

सेना मेडल ग्रेनेडियर निंबा राम डूडी

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर निंबा राम डूडी
2695006
सेना मेडल (मरणोपरांत)
यूनिट – 8 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
ग्रेनेडियर निंबा राम का जन्म राजस्थान के जोधपुर नगर के निकट सालवा कंला गांव में, श्री गोरधन राम डूडी के घर में हुआ था। माध्यमिक तक शिक्षा प्राप्त करके वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय 8 ग्रेनेडियर्स बटालियन जम्मू कश्मीर के कारगिल में तैनात थी। ग्रेनेडियर निंबाराम को क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) में लिया गया था। उन्होंने अनेक आतंकवाद विरोधी अभियानों में भाग लिया था।
4 जुलाई 2001 को, गोपनीय सूत्रों से बटालियन को अपने दायित्व के क्षेत्र (Area of Responsibility) में कुछ कट्टर विदेशी आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। उन आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए त्वरित एक घेरा और अन्वेषण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रेनेडियर निंबाराम भी इस अन्वेषण दल के सदस्य थे।
4/5 जुलाई 2001 की मध्यरात्रि में, इस अन्वेषण दल का आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ। दोनों और से हुई तीव्र गोली वर्षा से वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। ग्रेनेडियर निंबा राम ने एक सुरक्षित स्थान पर स्थिति ले ली और आतंकवादियों पर हथगोलों और स्वचालित शस्त्र से प्रभावी फायर किए। मुठभेड़ में पांच कट्टर विदेशी आतंकवादी मारे जा चुके थे।
इस मध्य, इस टुकड़ी के रेडियो ऑपरेटर को पैर में गोली लग गई। अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए ग्रेनेडियर निंबा राम उसके रक्षण के लिए अपने सुरक्षित स्थान से निकल कर अनावृत स्थिति में दौड़ पड़े। दुर्भाग्य से रेडियो ऑपरेटर तक पहुंचने तक प्रचंड गोलीवर्षा में उन्हें गले पर गोलियां लग गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए। किंतु वे घायल रेडियो ऑपरेटर के जीवन की रक्षा कर गए।
ग्रेनेडियर निम्बा राम को उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय सौहार्द की भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत ‘सेना मेडल’ से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2001#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

Paratrooper Gautam Lal पैराट्रूपर गौतम लाल, सेना मेडल (मरणोपरांत)

shauryaadmin

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 मेजर अजय सिंह जसरोटिया

Chandra kishore

सेना मेडल पैराट्रूपर प्रिथी सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment