श्री तेज सिंह
अशोक चक्र (मरणोपरांत)
श्री तेज सिंह का जन्म 1929 में ग्राम बम्हरौली, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री इंद्रभान गुजर था। वे एक वीर तथा साहसी व्यक्ति थे। 12 सितंबर, 1964 की रात को 303 राइफलों तथा लोडिंग बंदूकों से लैस डाकुओं का एक दल, चुरहेला गांव के एक घर में जबरन घुस गया। उन्होंने गृह-स्वामिनी के पहने गहने लूट लिए और जब वह सहायता के लिए चिल्लाई तब गोली मारकर उसे घायल कर दिया। उस समय श्री तेज सिंह, श्री लज्जा राम तथा श्री पुरूषोत्तम पास की एक झोपड़ी में सो रहे थे। बंदूक चलने की आवाज तथा महिला की चीख ने उन्हें जगा दिया। उन्होंने महिला की सहायता करने का निश्चय किया और शस्त्रों से लैस डाकुओं पर लाठियों से हमला किया। श्री तेज सिंह तो एक डाकू से मजल लोडिंग बंदूक तक छीनने में सफल हो गए। तब डाकुओं ने अपनी गोलियां इन तीन ग्रामवासियों पर केन्द्रित कर दीं। परन्तु वे गोलियों की बौछार से भयभीत नहीं हुए और अंत तक अपनी लाठियों के साथ लड़ते रहे। श्री तेज सिंह को गोलियों के चार तथा तलवार का एक घाव लगा और उनकी उसी स्थान पर मृत्यु हो गई। उनके मित्र श्री लज्जाराम तथा श्री पुरूषोत्तम को गोलियों के दो-दो घाव लगे और बाद में उनकी भी अस्पताल में मृत्यु हो गई।अपने पड़ोसी की जान तथा सम्मान की रक्षा करने के प्रयास में श्री तेज सिंह ने अपने जीवन का बलिदान कर साहस तथा वीरता की शानदार मिसाल पेश की। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया।
श्री तेज सिंह जी को मेरा सलाम।
जय हिन्द।
(साभार – गूगल , पराक्रम गाथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पेन टुडे, #shauryanamanfoundation)
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :- shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

