श्री पुरुषोत्तम
अशोक चक्र (मरणोपरांत)
श्री पुरूषोत्तम का जन्म 1934 में ग्राम चुरहेला, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री नौनतराम था। वे बहादुर तथा साहसी व्यक्ति थे।
12 सितंबर, 1964 की रात को 303 राइफलों तथा मजल लोडिंग बंदूकों से लैस डाकुओं का एक दल चुरहेला गांव के एक घर में जबरन घुस गया। डकैतों ने गृह स्वामिनी के पहने गहनों को लूट लिया और जब वह सहायता के लिए चिल्लाई तब गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
उस समय श्री पुरूषोत्तम तथा उनके भाई लज्जाराम तथा उनके मित्र श्री तेज सिंह पास की एक झोंपड़ी में सो रहे थे। गोली चलने की आवाज तथा महिला की चीख से वे जाग गए। उन्होंने उस महिला की सहायता करने का निश्चय किया और हथियारों से लैस डाकुओं पर लाठियों से प्रहार किया। श्री तेज सिंह तो एक डाकू से मजल लोडिंग बंदूक तक छीनने में सफल हो गए। तब डकैतों ने इन तीन बहादुर ग्रामवासियों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। परन्तु वे गोलियों से भयभीत नहीं हुए और अंत तक अपनी लाठियों से लड़ते रहे। श्री तेज सिंह को चार गोलियां तथा तलवार से एक घाव लगा और उनकी उसी समय मृत्यु हो गई। श्री लज्जाराम तथा पुरूषोत्तम को दो-दो गोलियां लगीं और बाद में उनकी भी अस्पताल में मृत्यु हो गई।
अपने पड़ोसी की जान तथा सम्मान की रक्षा करने के प्रयास में श्री पुरूषोत्तम ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया। वीरता तथा पराक्रम का एक ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया।
श्री पुरुषोत्तम अशोक चक्र को मेरा सलाम।
जय हिन्द।
(साभार – गूगल , पराक्रम गाथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पेन टुडे, #shauryanamanfoundation)
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :- shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

